🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

डिजीटल मीडियम का स्मार्ट इस्तेमाल कर सकता है कमाल: रवि त्रिवेदी

👤
प्रतिवाद
👁 19478 व्यूज
📍 Bhopal
डिजीटल मीडियम का स्मार्ट इस्तेमाल कर सकता है कमाल: रवि त्रिवेदी
18 फरवरी 2017, डिजीटल मीडियम आज दुनिया से संवाद का सशक्त माध्यम बन गया है। इसके स्मार्ट इस्तेमाल से बड़े लक्ष्यों को पाया जा सकता है। इसके जरिए विद्यार्थी अपनी प्रभावी ऑनलाइन उपस्थिति बनाकर अपने लिए शानदार जॉब तलाश सकते हैं। एंटरप्रेन्यर्स व प्रोफेशनल्स अपनी पहचान और बिजनेस को नई ऊंचाईयों पर ले जा सकते हैं। ग्रोथ हैकिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जो प्रभावी और कारगर रास्ता बताती है।



यह बात आज बैंगलुरू से आए डिजीटल मीडिया विशेषज्ञ एवं एंटरप्रेन्यर रवि त्रिवेदी ने विद्यार्थियों तथा शहर के प्रोफेशनल्स के लिए अलग-अलग आयोजित लर्निंग कार्यक्रमों के दौरान कही। यह कार्यक्रम सीआईआई यंग इंडियन्स, भोपाल के युवा तथा लर्निंग वर्टिकल्स द्वारा आयोजित किये गए। इस दौरान सीआईआई यंग इंडियन्स, भोपाल के चेयरमेन राकेश सुखरामानी तथा वर्टिकल हेड नवनीत सिंह छतवाल ने इस कार्यक्रम की आवश्यकता के बारे में बताया।



आईईएस कॉलेज में आयोजित अपने पहले कार्यक्रम में श्री त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्स देते हुए कहा कि उन्हें अपना समय ऐसी नेटवर्किंग वेबसाइटों पर बिताना चाहिए जहां नौकरी देने वाली कंपनियों के अधिकारी मौजूद होते हैं। लिंक्डइन ऐसी ही एक साइट है साथ ही मीटअप तथा हैकाथॉन जैसी साइटें भी उपयोगी होती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि डिजीटल माध्यम का प्रयोग अपने स्किल्स को बढ़ाने, अपना प्रोफाइल रिक्रूटर्स के समक्ष रखने, महत्वपूर्ण लोगों से नेटवर्किंग करने तथा अपने लिए सही दिशा में चुनने में लगाया जाना चाहिए।



शाम को होटल जहांनुमां रिट्रीट में एन्टरप्रेन्यर्स तथा प्रोफेशनल्स को संबोधित करते हुए श्री त्रिवेदी ने कहा कि बीते दौर में कारोबार बढ़ाना जितना कठिन था तो आज के दौर में उतना ही सरल है। बस जरूरत है डिजीटल माध्यम के बेहतरीन इस्तेमाल की। उन्होंने कहा कि यू तो ज्यादातर लोग अपना या अपने बिजनेस का फेसबुक या लिंक्डइन प्रोफाइल बना लेते हैं किंतु ऐसा करना काफी नहीं होता। इन प्लेटफार्म तथा अपनी वेबसाइट पर आप जब तक नई और रूचिपूर्ण जानकारियां नहीं डालेंगे तब तक इसका लाभ आपको नहीं मिलेगा। डिजीटल मीडियम का सही इस्तेमाल नये कस्टमर पाने, उन्हें बनाये रखने और कारोबार को विस्तार देने के लिए जरूरी है।



Tags :