🔴 TRENDING NOW!
पहली गैर-जीएमओ हाइब्रिड बीज किस्मों के शुभारंभ के साथ भारत ने पॉपकॉर्न मक्का खेती में रचा नया कीर्तिमान एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1 दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश? क्या संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में धनुष के साथ करीना कपूर आएंगी? एस. मित्रन ने दी बड़ी जानकारी भोपाल डिजिटल तरीके से डिजिटल वित्तीय सशक्तिकरण में भारत में सबसे आगे: होम क्रेडिट इंडिया ग्रेट इंडिया वॉलट स्टडी 2026 कंगना रनौत ने Gen Z को 'जेनरेशन गटर' कहने के बाद खुद को बताया Gen Alpha, बोलीं: सीधे मुद्दे की बात करो 'स्पिरिट' विवाद में नया दावा: दीपिका पादुकोण को पूरी कहानी कभी सुनाई ही नहीं गई? 44 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा पीने का पानी, इसलिए परिवारों के करीब जाकर समझें परेशानी सीएम डॉ. मोहन का मास्टर स्ट्रोक, फिर शुरू होगी कैलारस शुगर मिल, जानें कब खुलेंगे टेंडर? "सजग मन ही सफलता की कुंजी है", स्वामी मित्रानंद सरस्वती ने आरएनटीयू में छात्रों से किया संवाद, बताए मेडिटेशन के फायदे

11 मील और पेट्रोल पंप पर खड़े 16 ट्रकों को ले भागे ड्रायवर

👤
प्रतिवाद
👁 19023 व्यूज
📍 Bhopal
11 मील और पेट्रोल पंप पर खड़े 16 ट्रकों को ले भागे ड्रायवर
19 फरवरी 2017, राजधानी के निकट होशंगाबाद रोड व विदिशा रोड सहित अन्य पांच मार्गों पर गुरूवार रात रेत उत्खनन व परिवहन माफियाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद शुक्रवार व शनिवार की दरम्यानी रात में 11 मील और पेट्रोल पंप के किनारे खड़े 16 डम्परों को ड्रायवरों ने टायर में हवा भराकर गाड़ी को ले भागे। ज्ञात हो कि गुरूवार को कार्रवाई के दौरान डम्पर के ड्रायवरों ने गाड़ी में भरी रेत सड़क पर फेंककर उसके टायर का हवा निकालकर चाबी लेकर भागने में सफल हो गए थे। मजे की बात ये हे कि इन डम्परों के बारे में खनिज विभाग के निरीक्षकों को कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में खनिज विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि ड्रायवर इन डम्परों को लेकर भाग गए हैं, लेकिन इन्हें छोड़ा नहीं जाएगा क्योंकि इनका नंबर मेरे पास मौजूद हैं। इसके अलावा रेत से भरे 34 डम्परों व ट्रक कहां गायब हो गए, इसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।



यह है मामला -

गौरतलब है कि गुरूवार को देर रात को रेत के अवैध कारोबार के खिलाफ खनिज विभाग, पुलिस व जिला प्रशासन ने पूरे राजधानी में कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान कुल 102 ट्रक पकड़े गए थे। लेकिन सुबह होते ही इनकी संख्या घटकर 68 रह गई थी। 34 ट्रक कहां गए इसके बारे में जिम्मेदारों को पता ही नहीं है। 11 मील चौराहे पर 12 और एक पेट्रोल पंप पर 4 डंपर यानि कुल 16 डंपरों की चाबी लेकर ड्रायवर गाड़ी छोड़कर भाग निकले थे। जबकि शेष बचे हुए 52 डंपर लाल परेड ग्राउण्ड पर अभी भी खड़े हुए हैं।



प्रकरण बनाने को लेकर उलझा विभाग

खनिज विभाग के अधिकारी रेत के अवैध परिवहन को लेकर 52 ट्रक और डंपर पर प्रकरण बनाने में उलझे हुए है कि आखिर किस आधार पर प्रकरण बनाया जाए। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि जब जांच में ट्रकों को पकड़ा गया था, तब ड्रायवरों के पास रायल्टी रसीद नहीं थी। इधर ट्रक और डंपर पकड़ाने के दूसरे ही दिन सभी वाहनों के मालिक मैन्युवली रायल्टी रसीद लेकर पहुंच गए हैं। अब निरीक्षक असमंजस में हैं कि आखिर प्रकरण किस आधार पर बनाया जाए। हालांकि इस मामले में सीईओ भार्गव का स्पष्ट कहना है कि जब आप कोई वाहन लेकर जाएंगे और पुलिस पकड़कर पूछेगी कि आपका लायसेंस कहां है। यदि लायसेंस मौके पर दिखा सके तो छोड़ दिया जाएगा, अन्यथा आपको जुर्माना भरना ही पड़ेगा। एक फ रवरी से मैन्युवली रायल्टी रसीदें ही बंद हो गई है। ऐसे में यदि कोई ईटीपी रसीद दिखाएगा, जरूर उसकी बात मानी जाएगी।







Madhya Pradesh Latest News



Tags :