🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र, स्वामित्व अधिकार अभिलेख हस्तांतरण योजना से मिला 10 हितग्राहियों को मालिकाना हक AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खेल विभाग का बजट 5 करोड़ से 500 करोड़ हुआ

👤
प्रतिवाद
👁 19878 व्यूज
📍 Bhopal
खेल विभाग का बजट 5 करोड़ से 500 करोड़ हुआ
20 सोमवार, फरवरी 2017, राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि 10 वर्ष में खेल विभाग का बजट 5 करोड़ से बढ़कर 500 करोड़ हो गया है। श्री गुप्ता सरस्वती नगर ग्राउण्ड में महिला विधायक ट्राफी के शुभारंभ में बोल रहे थे। चेयर रेस, रस्साकसी, चम्मच दौड़ और मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुईं।



श्री गुप्ता ने कहा कि खेल का बजट बढ़ने का परिणाम है कि इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश को 116 मेडल मिले हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कहीं न कहीं कोई न कोई खेल चलते रहना चाहिए। श्री गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता राजनीति से हट कर कुछ रचनात्मक कार्यों में रूचि लें। उन्होंने कहा कि चेहरों पर मुस्कराहट लाने के लिए आनंद मंत्रालय गठित किया गया है।



स्थानीय पार्षद जगदीश यादव ने कहा कि प्रत्येक खेल के विजेता को 501, उप विजेता को 251 और तृतीय स्थान पर आने वाले को 101 रूपये दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अब हर वर्ष यह प्रतियोगिता करवायी जायेगी। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।





Madhya Pradesh Latest News





Tags :