🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

मध्‍यप्रदेश विधान सभा का बजट सत्र मंगलवार से

👤
प्रतिवाद
👁 18337 व्यूज
📍 Bhopal
मध्‍यप्रदेश विधान सभा का बजट सत्र मंगलवार से
20 फरवरी, 2017, मध्‍यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का बजट सत्र मंगलवार, 21 फरवरी, 2017 से आरंभ होकर 31 मार्च, 2017 तक चलेगा. इस उनतालीस दिवसीय सत्र में बाईस बैठकें होंगी.



विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने आज विधान सभा में की जा रही सत्र संबंधी तैयारियों का जायजा लिया. इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे.



बजट सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधान सभा सचिवालय में कुल 5,931 प्रश्‍नों की सूचनाएं प्राप्‍त हुई हैं, जबकि ध्‍यानाकर्षण की 105, स्‍थगन प्रस्‍ताव की 17, अशासकीय संकल्‍प की 48 तथा शून्‍यकाल की 35 सूचनाएं प्राप्‍त हुई हैं.

सत्र का आरंभ राज्‍यपाल महोदय के अभिभाषण से होगा. इस सत्र के दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2017-2018 का बजट प्रस्‍तुत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किये जायेंगे. उल्‍लेखनीय है कि मध्‍यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का यह त्रयोदश सत्र होगा.



विधायक विश्राम गृह में लिफ्ट का शुभारंभ

विधायक विश्राम गृह के नवीन पारिवारिक परिसर में विधायकों की सुविधा की दृष्टि से

तीन लिफ्ट लगाई गई हैं जिनका शुभारम्‍भ आज विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने किया. डॉ. शर्मा ने विधान सभा भवन में भी आज दो नवीन लिफ्ट का शुभारंभ किया. इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह सहित अन्‍य अधिकारीगण

उपस्थित थे.



Tags :