🔴 TRENDING NOW!
गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?
🗺️ खेल ● BREAKING

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट की लग गई लॉटरी !

👤
Admin
👁 19029 व्यूज
📍 1
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट की लग गई लॉटरी !
टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज से आई है ऐसी खबर जिसे सुनकर कप्तान विराट कोहली भी खुश हो जाएंगे. वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज टीम का एलान कर दिया है. इस टीम के एलान के साथ ही विराट की जीत की उम्मीद दोगूनी हो गई है.जब दुश्मन खुद कमजोर हो तो जीत की उम्मीद वैसे ही बढ़ जाती है और कुछ ऐसा ही हुआ है टीम इंडिया के साथ. 4 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का एलान क्या हुआ मानो जीत का तोहफा मिल गया

ना क्रिस गेल, ना सुनील नरायन, ना जेरोम टेलर और नाही सुलेमान बेन. वेस्टइंडीज की 12 खिलाड़ियों की टीम में दिग्गज खिलाड़ियों की जबरदस्त कमी है. टीम में 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने 5 टेस्ट भी नहीं खेले हैं.

वेस्टइंडीज की टीम में सिर्फ एक स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज हैं शेनन गैब्रियाल. वहीं देवेंद्र बिशू इकलौते स्पिनर हैं जिन्हें टीम में जगह मिली है.

टीम इंडिया के खिलाफ अभ्यास मैच में शतक लगाने वाले शाय होप को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इस टीम में सिर्फ जेसन होल्डर, डेरन ब्रावो, मार्लन सैमुअल्स, क्रेग ब्रेथवेट ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें टेस्ट क्रिकेट का थोड़ा बहुत अनुभव है.

बात सिर्फ इनके टीम की नहीं है. वेस्टइंडीज का अपने घर पर प्रदर्शन भी विराट की मुस्कान बढ़ाने वाला है.
Tags :