🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

वर्ल्ड विन्टर गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी एसओएस बालग्राम की विदूशी और किरण

👤
प्रतिवाद
👁 18456 व्यूज
📍 Bhopal
वर्ल्ड विन्टर गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी एसओएस बालग्राम की विदूशी और किरण
22 फरवरी 2017, एसओएस बालग्राम, खजूरीकलां की दो दिव्यांग बालिकाएं - विदूशी और किरण - आगामी 17 से 25 मार्च तक आस्ट्रिया में होने जा रहे वर्ल्ड विन्टर गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे मध्यप्रदेश से केवल इन दोनों खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जहां विदूशी फ्लोर बॉल खिलाड़ी हैं तो वहीं किरण फ्लोर हॉकी की प्लेयर हैं। आस्ट्रिया प्रवास से पूर्व विदूशी स्पेशल ओलम्पिक भारत के अन्तिम प्रिपेट्री कैम्प जो कि 7 से 12 मार्च को सोलन, हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगें में भाग लेंगी। इन दोनों खिलाड़ियों के साथ उनकी कोच प्रतिभा श्रीवास्तव साथ जाएंगी।



एसओएस बालग्राम के विलेज डायरेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि 17 वर्षीय विदूशी ने 5 वर्ष पूर्व स्पेशल ओलम्पिक भारत की खेल प्रतियोगिता में भाग लेना प्रारम्भ किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन व खेल निपूर्णता के आधार पर वर्ल्ड विन्टर गेम्स, आस्ट्रिया में फ्लोर बाल टीम में स्थान सुनिश्चित कर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही है।



श्री दीपक ने बताया कि 20 वर्षीय किरण की रूची मुख्यतः तैराकी, फुटबाल व फ्लोर हॉकी जैसे गेम्स में है। जिनमें से राष्ट्रीय स्तर पर फ्लोर हॉकी में उसने स्पेशल ओलम्पिक द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया व अनेक परितोषिक व मेडल जीते। वर्ष 2015 में स्पेषल ओलम्पिक भारत द्वारा आयोजित नेशनल चेम्पियिनश्पि में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर फ्लोर हॉकी गेम में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता हिसार हरियाणा में आयोजित हुई थी। 2014 में भी किरण ने नेशनल चेम्पियनशिप मुम्बई में बेडमिंटन का रजत पदक जीता। प्रदर्शन के आधार पर वर्ष 2015 में उसे फ्लोर हॉकी नेशनल चेम्पियनशिप सोलन हिमाचल प्रदेष और वर्ष 2016 में नेशनल चेम्पियनशिप बिलासपुर में फ्लोर हॉकी गेम में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। स्पेशल ओलम्पिक वर्ल्ड विन्टर गेम्स की भारतीय चयन समिति ने उसके फ्लोर हॉकी गेम मेें कुशलता को देखते हुए उसका चयन हैदराबाद में आयोजित होने वाले स्पेशल ओलम्पिक वर्ल्ड विन्टर गेम्स प्रथम प्रिपेट्री कैम्प में किया।
Tags :