🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण, एजेंसी से नहीं स्वयं करवायें

👤
Admin
👁 20351 व्यूज
📍 2
इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण, एजेंसी से नहीं स्वयं करवायें
भोपाल : शनिवार, जून 25, 2016। इंजीनियरिंग कॉलेज में होने वाले निर्माण कार्य किसी एजेंसी से नहीं, स्वयं करवायें। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह निर्देश शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन और जबलपुर की शासी निकाय की बैठक में दिये।



श्री गुप्ता ने कहा कि पुराने स्वीकृत कार्य पूरे होने के बाद ही नये कार्य स्वीकृत किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यों का भुगतान समय पर करें। लेखा में अनियमितता पर दोनों इंजीनियरिंग कॉलेज के लेखापाल को निलंबित करने के निर्देश दिये।



श्री गुप्ता ने कहा कि कॉलेज परिसर में शासकीय आवास में रहने वाले कर्मचारी-अधिकारी बिजली और नल का बिल स्वयं दें। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन में बी.फार्मा. कोर्स के लिये बॉटनिकल गार्डन और एनिमल हाउस बनाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया।



तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि कार्पस फण्ड में 10 करोड़ से अधिक नहीं रखें। शेष राशि से कार्य करने का प्रोजेक्ट बनवायें। इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर के स्टॉफ की ई.पी.एफ. की राशि समय पर नहीं जमा करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्धारित सीमा से अधिक राशि बचत खाते में नहीं रखें। जबलपुर कॉलेज के लिये स्वीकृत सभी कार्य 3 माह में पूरे करवाने के निर्देश दिये।



बैठक में प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, अपर सचिव श्री सुनील गुप्ता और संचालक श्री आशीष डोंगरे एवं निकाय के सदस्य उपस्थित थे।
Tags :