🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

फ्रांस में आतंकी हमला: नेशनल डे पर जश्न मना रहे लोगों को ट्रक से कुचला, 80 मरे..

👤
Admin
👁 18536 व्यूज
📍 1
फ्रांस में आतंकी हमला: नेशनल डे पर जश्न मना रहे लोगों को ट्रक से कुचला, 80 मरे..
फ्रांस में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। फ्रांस के नीस में आतंकवादियों ने ट्रक से भीड़ पर हमला किया। ट्रक करीब 2 किलोमीटर तक लोगों को रौंदता गया। इसमें कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 120 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। फ्रांस के गृह मंत्री ने हमले में 80 लोगों के मौत की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया।अंदेशा है कि आतंकी मकसद से इस हमले को अंजाम दिया गया। जहां हमला हुआ है वहां लोग नेशनल डे के मौके पर आतिशबाजी देखने के लिए जुटे थे। फ्रेंच अधिकारियों ने इसे हमला बताया है। एक चश्मदीद के मुताबिक ड्राइवर ने भीड़ में ट्रक घुसाने के बाद लोगों पर गोलियां भी बरसाईं। इसके बाद हर तरफ लाशें ही लाशें बिछ गईं।पूरे मामले की जांच आतंकी हमले के नजरिये से शुरू कर दी गई है। एविनोन गए फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद हमले की खबर मिलने के बाद पेरिस लौट आए। वहीं हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हमले में किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं है।

हालांकि फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने नीस पर हुए हमले को आतंकवादी हमला करार दिया है। ये फ्रांस की आत्मा पर हमला है। हम हमले की निंदा करते हैं और लोगों से अपील करते हैं कि वो शांति बनाए रखें। फ्रांस पर इस्लामिक आतंकवाद का खतरा है। 26 जुलाई को जो आपातकाल खत्म हो रहा था हमने उसे अब तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है।
Tags :