🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

एक रोगी मनुष्य ही जानता है स्वास्थ होना क्या होता हैं? डाॅ.एन.पी.मिश्रा

👤
प्रतिवाद
👁 18559 व्यूज
📍 Bhopal
एक रोगी मनुष्य ही जानता है स्वास्थ होना क्या होता हैं? डाॅ.एन.पी.मिश्रा
25 फरवरी 2017, एक रोगी मनुष्य ही जानता है स्वास्थ्य होना क्या होता हैं जो स्वस्थ हैं उन्हें नहीं मालूम उन्हें कितनी अनमोल चीज स्वास्थ शरीर के रूप में उन्हें मिली हुई हैं। यह बात डाॅ.एन.पी.मिश्रा ने डाॅ.बाहुबल कुमार की पुस्तक सीक्रेट आॅफ हेल्थ के विमोचन आवसर पर कही।



डाॅ.बाहुबल कुमार की इस पुस्तक जिसमें हाइ ब्लड़ प्रेशर, मधुमेह, हद्य रोग से संबंधित बीमारियों की जानकारी है। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी जैसे खान-पान, व्यायाम नींद, मानसिक थकान, तनाव याददास्त, हँसी आदि के बारे में स्वास्थ्य संबंधित बातें है। इसका यह अंग्रेजी वर्जन है जिसे जल्द ही हिन्दी का अनुवादित वर्जन निकलेगा। इस पुस्तक के लेखक डाॅ.बाहुबल कुमार अमेरिका में रहते हुए भी हिन्दुस्तानी भावना से इस किताब का विमोचन व पब्लिश हिन्दुस्तान में करना चाहते थे। इस पुस्तक के माध्यम से वे स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाना चाहतें हैं और इसीलिए यह किताब वें जायदा से जायदा लोगों को निशुल्क बाटना भी चाहते हैं।



डाॅ.कुमार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है और पूर्व राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा के साथ जेल में सहबंदी थे। डाॅ.कुमार गाँधी मेडिकल काॅलेज के प्रथम बैच के विद्यार्थी रहे है। डाॅ.कुमार 1954 में राजनीति से हटकर एमबीबीएस की डिग्री लेकर मेडिसिन में 5 वर्ष कार्य किया यही से एमडी मेडिसिन करके हद्य रोग विशेषज्ञ बनने की इच्छा रखते हुए इंग्लैंड गये।



इन्होंने वहाँ पर 10 वर्ष कार्य किया। डाॅ.कुमार को राॅयल काॅलेज आॅफ फिजीशियन आॅफ लंदन ने इन्हें एफआरसीपी से सम्मानित किया। इसके बाद न्यूयार्क यूएसए गये जहाँ न्यूयार्क मेडिकल काॅलेज की फेकल्टी में चीफ आॅफ कार्डियोलाॅजिस्ट एण्ड अस्सिटेंड प्रोफेसर मेडिकाॅम के पद से सेवानिवृत हुये। इस पुस्तक का विमोचन डाॅ.एन.पी.मिश्रा के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर रमाकांत दुबे व शहर के प्रतिष्ठित डाॅक्टर व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



Tags :