🔴 TRENDING NOW!
तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

मध्य प्रदेश कर्मचारियों को सातवां वेतनमान

👤
प्रतिवाद
👁 22328 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश कर्मचारियों को सातवां वेतनमान
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने बुधवार को वर्ष 2017-18 का आर्थिक बजट विधानसभा में पेश करते हुए सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से सातवां वेतनमान दिया जाएगा.



वर्ष 2017-18 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए मलैया ने कहा, "राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना चाहती है. इसके लिए सरकारी सेवकों में संतोष और आनंद जरूरी है. इसे ध्यान में रखते हुए शासकीय सेवकों को एक जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने का फैसला लिया गया है. कर्मचारियों को इसका भुगतान जुलाई 2017 से किया जाएगा."



वित्त मंत्री मलैया ने एक लाख 69 हजार 954 करोड़ का बजट पेश करते हुए प्रस्तावित कई योजनाओं का ब्यौरा दिया. बजट में 25 हजार 689 करोड़ के घाटे का अनुमान जताया गया है, जो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 3.49 प्रतिशत है.



इस बजट में सिंचाई क्षमता बढ़ाने, शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार के साथ सड़कों का जाल बिछाने, गरीबों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं में धनराशि में बढ़ोत्तरी का प्रावधान किया गया है.











Tags :