🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

एमपी मोबाइल एप से मिलेंगी अब 169 सेवाएं, मोबाइल से माध्यम से मिल सकेगी नागरिकों को सेवाएं

👤
DD
👁 18486 व्यूज
📍 Bhopal
एमपी मोबाइल एप से मिलेंगी अब 169 सेवाएं, मोबाइल से माध्यम से मिल सकेगी नागरिकों को सेवाएं
अब आम लोगों को एमपी मोबाइल एप के जरिए 169 लोक सेवाएं मिल सकेंगी। इसके लिए एमपी मोबाइल परियोजना प्रारंभ की गई है। इस परियोजना के तहत उपभोक्ता को केवल यह एप अपने एड्रायड मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा और इसी एप के माध्यम से व्यक्ति अपने आवेदन भी कर सकेंगे। हालांकि इस एप के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल सेवाएं ही दी जाएंगी। इस एप का क्रियान्वयन मैप आईटी करेगा।



ऐसे करेंगे मोबाइल एप डाउनलोड

इस एप से सुविधाएँ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को केवल एक मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। जैसे ही इस एप से उपयोग शुरू करेंगे आपको विभिन्न विभागों की सेवाओं की जानकारी मिलेगी ताकि आप इनमें से जिस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं ले सकते हैं। वर्तमान में यह एंड्रायड, विण्डोज एवं आईओएस मोबाइल में उपलब्ध हैं। नागरिक वांछित सेवाएं अपने मोबाइल पर एक वेब एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। जिन नागरिकों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे बेसिक फोन से भी कोड डायल कर यूएसएसडी सुविधा द्वारा सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में -18. नम्बर डायल कर भी कुछ सेवाएँ बेसिक फोन से प्राप्त कर सकते हैं।



Tags :