🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

बबीता फोगाट पहुंची यंग इंडियन्स के वार्षिक कार्यक्रम में यंग इंडियन्स के प्रयासों की जमकर तारीफ

👤
प्रतिवाद
👁 18771 व्यूज
📍 Bhopal
बबीता फोगाट पहुंची यंग इंडियन्स के वार्षिक कार्यक्रम में यंग इंडियन्स के प्रयासों की जमकर तारीफ
4 मार्च 2017, जानी मानी महिला पहलवान बबीता फोगाट आज सीआईआई यंग इंडियन्स द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में भाग लेने भोपाल पहुंचीं। इस दौरान आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने यंग इंडियन्स के विभिन्न वर्टिकल्स द्वारा शहर में किये जा रहे कार्यों की सराहना की और आगे भी इन कार्यो को जारी रखने की बात कही। उन्होंने यंग इंडियन्स द्वारा शहर में स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे डस्टबिन अभियान को एक अच्छा कदम बताया और कहा कि हम सभी को देशव्यापी स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर अपने घर, मोहल्ले व शहर को साफ रखने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने सी आई आई यंग इंडियन्स को धन्यवाद देते हुए कहा की में बहुत गर्वान्वित महसूस कर रही है की मुझे सी आई आई यंग इंडियंस से जुड़ने का और भोपाल आने का मौका मिला।



महिला सुरक्षा के सवाल पर बबीता ने कहा कि हर लड़की को धाकड़ होना चाहिए और लडकियां धाकड़ होती भी है, सिर्फ गीता.बबीता ही धाकड़ नही है।



मीडिया से बात करते हुए बबीता ने बताया के दंगल की सफलता के बाद से उनकी ज़िन्दगी पूरी तरह से बदल चुकी है और अब उनकी ज़िन्दगी में कुछ भी पर्सनल नही रहा और उन्हें ये भी पता चला के लोग उनसे कितना प्यार करते है और सम्मान देते है।

उन्होंने आगे कहा की दंगल के कारण लोगों की मानसिकता में काफी बदलाव आया है अब माँ.बाप अपनी बच्चियों को उनके पास रेसलिंग की ट्रेनिंग के लिए लेकर आते है। उन्हें गर्व महसूस होता है जब लोग उनसे प्रेरित होते है और अपनी बच्चियों को स्पोर्ट्स में आने के लिए प्रोत्साहन देते है। उन्होंने यह भी कहा की हम अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश करते है, जब हमने ट्रेनिंग शुरू की थी तब हमे इतनी सुविधाएं नही मिलती थी अब काफी बदलाव आ गए है और सुविधाएं भी बढ़ी है। हम एक रेसलिंग अकादमी खोलने की योजना भी बना रहे है पर उसमे अभी काफी समय है।



बबीता ने आगे कहा की यह गर्व की बात है की महिलाएं भारत के लिए मैडल लेकर आ रही है और इसमें उन सभी लोगों को श्रेय जाता है जो किसी न किसी तरह से खिलाड़ियों के साथ जुड़े है।



Tags :