🔴 TRENDING NOW!
यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

मेरी बॉडी, मेरा घर, मेरा देश, मेरे नियम!

👤
DD
👁 20588 व्यूज
📍 मुंबई
मेरी बॉडी, मेरा घर, मेरा देश, मेरे नियम!
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की अपकमिंग फ़िल्म 'बेगम जान' का पोस्टर सामने आ गया है। पहली ही नज़र में यह पोस्टर फ़िल्म के दीवानों को अपनी ओर खींचने की क्षमता रखता है। आठ मार्च को दुनिया भर में वुमन डे मनाया जाता है ऐसे में विद्या ने इस फ़िल्म के पोस्टर में यह बता दिया है कि एक स्त्री आखिर क्या चाहती है!



'बेगम जान' साल 2015 में आई बंगाली फ़िल्म 'राजकहिनी' (Rajkahini) की कहानी पर आधारित है। फ़िल्म की कहानी आजादी से पहले हुए बंटवारे के वक्त की है। इस फ़िल्म में 11 एक्ट्रेसेस काम कर रही हैं। 'बेगम जान' का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड जीत चुके फिल्ममेकर श्रीजीत मुखर्जी कर रहे हैं। फ़िल्म के बंगाली वर्जन को भी श्रीजीत ने ही डायरेक्ट किया था। फ़िल्म की कहानी एक वेश्यालय के आस-पास घुमती हैं। बहरहाल, पोस्टर की अगर बात करें तो रेड शेड के घाघरे और चोली में हाथ में हुक्का लिए विद्या बालन ने मैसेज दे दिया है कि फ़िल्म में उनका किरदार काफी दमदार है।





Tags :