🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

कोर्टयार्ड मैरियट की लेडी एसोसिएट्स ने बोट क्लब पर मनाया महिला दिवस

👤
PDD
👁 18398 व्यूज
📍 Bhopal
कोर्टयार्ड मैरियट की लेडी एसोसिएट्स ने बोट क्लब पर मनाया महिला दिवस
9 मार्च 2017, कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल की लेडी एसोसिएट्स ने दिन भर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर वीमंस डे सेलीब्रेट किया। होटल ने महिलाओं के सम्मान में बी बोल्ड फॉर चेंज थीम पर यह दिवस मनाया जिसमें होटल के पुरूष सदस्यों ने महिलाओं के सम्मान में पिंक टाई व पॉकेट स्कवेयर पहना। वहीं लेडी मेम्बर्स को भी आज उनकी पसंद की ड्रेस पहनने की आजादी दी गई। लेडी एसोसिएट्स के दिन की शुरूआत उनके सम्मान में होटल के लोटस बालरूम में आयोजित लंच से हुई। लंच के उपरांत उन्हें महिलाओं पर केन्द्रित 45 मिनिट अवधि की डाक्यूमेंट्री दिखाई गई। शाम 4 बजे सभी लेडी एसोसिएट्स वन विहार स्थित बोट क्लब पहुंची जहां उनके लिए फ्री टू ड्रीम नामक गेम आयोजित की गई। इस एक्टिविटी में सभी मेम्बर्स ने एक कागज के टुकडे़ पर अपने सपनों को लिखकर गुब्बारों पर चिपकाया और उन सपनों के पूरे होने की कामना के साथ उन्हें आकाश में उड़ा दिया। इसके बाद सभी ने बड़े तालाब की सैर क्रूज में बैठकर की। वहीं दूसरी ओर इस दिन होटल में आने वाली महिलाओं के लिए एक स्पेशल ब्रंच भी आयोजित किया गया जिसमें आने वाली महिला गेस्ट्स के लिए मेहंदी एक्सपर्ट्स द्वारा निशुल्क मेहंदी लगाई गई।







Tags :