🔴 TRENDING NOW!
उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

अब 10वीं का विज्ञान का पेपर लीक, विधानसभा में हंगामा, जांच के आदेश

👤
DD
👁 18776 व्यूज
📍 Bhopal
अब 10वीं का विज्ञान का पेपर लीक, विधानसभा में हंगामा, जांच के आदेश
भोपाल 9वीं और 11वीं का पर्चा लीक होने की किरकिरी झेल रहे मप्र के शिक्षा विभाग को शुक्रवार को एक और बड़ा झटका लगा। माना जा रहा है कि, शुक्रवार को हुए 10वीं के विज्ञान का पेपर पर लीक हुआ है। कांग्रेस ने जब विधानसभा में इस बारे में हंगामा किया, तो शिक्षा मंत्री ने जांच के आदेश जारी किए।



कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल...

शुक्रवार को 10वीं का विज्ञान का पेपर था। इस बीच जानकारी मिली कि मुरैना में पेपर लीक हो गया। इसके बाद विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह और मुकेश नायक ने मामले को तूल दे दिया। कांग्रेस विधायक मुकेश नायक ने विधानसभा में दोषियों के तुरंत निलंबन की मांग उठाई। हालांकि बाद में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं 9वीं और 11वीं के पेपर लीक मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कहा कि, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सुबह पेपर देने पहुंचे बच्चे पहले से ही आशंकित दिखे कि, कहीं उनका पेपर भी कैंसल न हो जाए।



इससे पहले

9वीं और 11वीं का पर्चा लीक होने का मामला शुक्रवार को विधानसभा में गूंजा। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने यह मामला उठाते हुए कहा कि, यह छात्रों के साथ अन्याय हुआ है। उधर, लोक शिक्षण संचालनालय ने नौवीं और 11वीं क्लास की परीक्षाएं आगामी आदेश तक निरस्त कर दी हैं। अब तक जो पर्चे हो चुके थे, उन्हें भी निरस्त कर दिया गया है। साथ ही अगले पेपर भी निरस्त कर दिए गए हैं।



आयुक्त लोक शिक्षण नीरज दुबे ने इस संबंध में गुरुवार देर शाम आदेश जारी कर कहा है कि अमरपाटन, जिला सतना में इन परीक्षाओं के पर्चे वॉट्सएप पर लीक होने की जानकारी मिली थी। जब इस मामले की जांच करवाई गई तो यह शिकायत सही पाई गई। इसके बाद पूरी परीक्षा को ही निरस्त कर दिया गया है। मालूम हो कि बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं भी शुरू हुई थीं।



कक्षा नौवीं के प्रश्नपत्र लीक मामले में सतना के जिला शिक्षाधिकारी निलंबित

-स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने विधानसभा में कक्षा नौवीं के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में सतना के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को निलंबित करने की घोषणा की।



-इस मामले में सदन में वक्तव्य देते हुए कहा कि सतना के अपर कलेक्टर को माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा नौवीं की गणित विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत मिली थी।



-इस शिकायत की जांच अमरपाटन के तहसीलदार से कराई गई। उन्होंने परीक्षा प्रभारी और विकासखंड अधिकारी के समक्ष लीक प्रश्नपत्र और मूल प्रश्नपत्र का मिलान किया। इसमें दोनों एक जैसे पाए गए।



-स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस मामले में आरोपी राम सिंगरोल, संजय उर्फ धीरेंद्र लोधी और सुरेंद्र उर्फ देवेंद्र लोधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



-शाह ने बताया कि कक्षा नौवीं और 11वीं की अब तक हुई परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है। नए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी।

-मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक बाला बच्चन ने कहा कि सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो क्योंकि इससे विद्यार्थियों को बहुत परेशानी होती है।



-इससे पहले कांग्रेस के डॉ गोविंद सिंह ने शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए इस पर चर्चा की मांग की थी।



Tags :