🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

बिना छोटे कपडे पहने भी जीत सकते है ब्यूटी शो का खिताब - नेहा चौधरी

👤
PDD
👁 20485 व्यूज
📍 Bhopal
बिना छोटे कपडे पहने भी जीत सकते है ब्यूटी शो का खिताब - नेहा चौधरी
नई दिल्ली मैं अमन गाँधी फिल्म प्रोडक्शन्स द्वारा आयोजित मिस ग्लोरी ऑफ़ इंडिया 2017 की विजेयता मिस नेहा चौधरी ने कहा है कि ये जरुरी नहीं है की अब आपको भारत मैं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय के Title जीतने के लिए अपने शरीर को छोटे कपडे या स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनकर दिखाना पड़े तब ही आप ब्यूटी शो का ख़िताब जीतकर ब्यूटी क्वीन बनने का सपना साकार कर सके। अमन गाँधी फिल्म प्रोडक्शन्स के द्वारा आयोजित प्रत्येक शो ने मुझे प्रभावित किया और मेरा हौसला बढ़ाया की मेरे जैसे देवभूमि हिमाचल मैं रहने वाली शर्मीली लड़की भी देश की राजधानी दिल्ली मै आकर मिस ग्लोरी ऑफ़ इंडिया बन सकती है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले मैं छोटे से गांव ऋषिकेश की मिस नेहा चौधरी INIFD हमीरपुर से फैशन डिज़ाइनर का कोर्स कर रही है तथा हिमाचल और चंडीगढ़ मैं कई प्रतियोगिता मैं भाग लिया और कुछ टाइटल अपने नाम किये। अपनी सफलता का श्रेय नेहा अपने माता पिता को देती है और उनका अब सपना अंतर्राष्र्टीय मॉडल और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तरह बनने का है।



हिमाचल प्रदेश की नेहा चौधरी ने जीता मिस ग्लोरी ऑफ़ इंडिया का ताज।



मिस ग्लोरी ऑफ़ इंडिया -2017 मिस नेहा चौधरी को अपन गाँधी फिल्म प्रोदक्टिन्स द्वारा अक्टूबर मे अंतराष्ट्रीय मॉडल्स के साथ मिस ग्लोरी ऑफ़ यूनिवर्स-2017 की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है दिल्ली, अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर पर आयोजित मिस ग्लोरी ऑफ़ इंडिया प्रतियोगिता में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, और हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण "सेव गर्ल" के लिए रैंप पर वाक की और देश की प्रख्यात पावरफुल महिला पूर्व राष्ट्रपति महाहिम श्रीमती प्रतिभा पाटिल, श्रीमती सोनिया गाँधी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, उमा भारती, सुष्मिता सेन, प्रियंका चोपड़ा,पी.वी.सिंधु, गीता फोगाट, बबिता फोगट, साक्षी मल्लिक, इत्यादि को ग्रैंड सेल्यूट देते हुए रैंप पर वाक की।



इसी क्रम में सेव गर्ल चाइल्ड और वुमन अगेंस्ट रैप क्राइम के विरुद्ध जन जागरण किया, नई दिल्ली, अशोक रोड, वॉय.डब्लू.सी.ऐ आफ दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की मिस नेहा चौधरी ने मिस ग्लोरी ऑफ़ इंडिया का ख़िताब अपने नाम किया, फर्स्ट रनर अप दिल्ली की पारुल बिस्त ने और कानपूर, उत्तर प्रदेश की यासी श्रीवास्तव ने सेकंड रनर अप और सुजानपुर की हिमाचल प्रदेश की मिस शैलजा ठाकुर ने थर्ड रनर अप तथा उत्तराखंड की पूनम चौधरी ने टॉप 5 में अपनी जगह बना कर राष्ट्रीय स्तर पर ख़िताब अपने नाम किया इसी तरह मध्य प्रदेश शैडोल की जया चतुर्वेदी ने मिस ग्लोरी ऑफ़ सेंट्रल इंडिया और मिस ग्लोरी ऑफ़ मध्य प्रदेश, कोलकाता पश्चिम बंगाल से मिस हेमाश्री अधिकारी ने मिस ग्लोरी ऑफ़ नार्थ ईस्ट तथा सिक्किम की शिवानी गिरी ने मिस ग्लोरी ऑफ़ सिक्किम और सोलन हिमाचल प्रदेश की शिवानी तोमर ने मिस ग्लोरी ऑफ़ नार्थ इंडिया तथा शिमला की ओमी राजता ने मिस ग्लोरी ऑफ़ हिमालय का ख़िताब अपने नाम किया।



प्रतियोगिता में सेव गर्ल और वुमन एम्पावरमेंट से सम्बंधित मौखिक एवं लिखित एग्जाम भी लिया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सेलिब्रिटी गेस्ट और जज तिब्बती मूल की अंतराष्ट्रीय मॉडल एवं मिस ग्लोरी ऑफ़ यूनिवर्स 2014 की विजेता मिस मेटोक ल्हाज़ेय उपस्थित थीं। अमन गाँधी फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता निर्देशक एवं समाजिक कार्यकर्ता डॉ.महेश यादव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दी और समाजिक मुद्दों पर कार्य करने को प्रेरित किया।



Tags :