🔴 TRENDING NOW!
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?

पर्रिकर का इस्तीफा मंजूर, अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का प्रभार

👤
DD
👁 19371 व्यूज
📍 Bhopal
पर्रिकर का इस्तीफा मंजूर, अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का प्रभार
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इसके साथ ही पर्रिकर का गोवा का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।



राष्ट्रपति कायार्लय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, 'राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत मनोहर पर्रिकर का मंत्री परिषद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।' इसके अलावा राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिफारिश पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया।



गौरतलब है कि पर्रिकर ने गोवा में राज्य सरकार की कमान संभालने के लिए सोमवार को ही रक्षा मंत्री पद से अपना इस्तीफा दिया। पर्रिकर मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वह मंगलवार शाम 5.00 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहने की उम्मीद है।



भाजपा ने रविवार को पर्रिकर को गोवा में सरकार का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया था। अब गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा पर्रिकर सहित उनके मंत्रिमंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। सिन्हा ने पर्रिकर से शपथ ग्रहण के बाद गोवा विधानसभा में 15 दिनों के अंदर बहुमत साबित करने के लिए कहा है।



पर्रिकर ने 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में 21 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 13 सीटों पर जीत मिली है। गोवा फॉरवर्ड पाटीर् और महाराष्ट्रवादी गोमंतक पाटीर् के 3-3 सदस्यों ने भाजपा के प्रति समर्थन जाहिर किया है। इसके अलावा दो निर्दलीय विधायकों ने भी अपना समर्थन जताया है।



गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 17 सीटों पर जीत हासिल करते हुए सबसे बड़ी पाटीर् बनकर उभरी, लेकिन यह संख्या सरकार गठन के लिए नाकाफी है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी को समर्थन देने वाले अधिकतर विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।



सूत्रों ने कहा, 'अभी इस पर विचार-विमर्श चल रहा है। हम वित्त एवं गृह मंत्रालय अपने पास रखेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समर्थन देने वाले विधायकों को दिए जाने वाले मंत्री पद पर बात कर रहे हैं। पर्रिकर अन्य पाटीर् नेताओं के साथ खुद अंतिम फैसला करेंगे।'



Tags :