🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

'मैं औरत हूं... और एक औरत ने मेरा रेप किया'

👤
DD
👁 28779 व्यूज
📍 Bhopal
'मैं औरत हूं... और एक औरत ने मेरा रेप किया'
अठारह साल पहले एक अनजान महिला ने सार्वजनिक स्थान पर हिंसक तरीके से मेरा रेप किया और मारपीट की.

मैं किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रही और सीधे घर पहुंची. मैं इस बात से चिंतित थी कि जब लोग मेरे बैंगनी पड़ चुके चेहरे के बारे में पूछेंगे तो मैं क्या जवाब दूंगी.



अगले दिन मैंने अपने पार्टनर को पूरी घटना बताई.

उसका कहना था कि वो नहीं समझ पा रहा कि एक महिला कैसे दूसरे महिला का रेप कर सकती है. उस महिला की हरक़त ने मुझे बिल्कुल अकेला कर दिया था.



BJP



एक तरफ तो लोगों का मानना है कि महिलाएं भावुक और मददगार होती हैं, लेकिन अधिकांश लोगों को ये समझने में दिक्कत होती है कि वो भी मर्दों जितनी ही क्रूर हो सकती हैं.

महिला द्वारा महिला के रेप सेक्स का नहीं, बल्कि हिंसा और दबंगई का मामला होता है. इसके अलावा महिलाओं में सहमति से संबंध बनाने को लेकर समझ की कमी से यह समस्या और विकराल हो जाती है. इसीलिए जब मेरे पार्टनर ने ठंडी प्रतिक्रिया दी तो मैंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का इरादा छोड़ दिया.



मैंने सोचा अगर महिला होकर वो नहीं समझ सकी तो बाकी क्या समझेंगे?

ब्रिटेन में घटी इस घटना के कुछ साल बाद 2010 में मैंने प्लाईमाउथ यूनिवर्सिटी में काम करना शुरू किया और यहां मुझे डॉक्ट्रेट की पढ़ाई का मौका मिला. ऐसी समस्या से गुजरी कई महिलाओं को मैं व्यक्तिगत रूप से जानती थी. मैंने इस समस्या को लेकर शोध करने का मन बनाया.



मैंने एक ऑनलाइन सर्वे करने का फैसला किया. हां और ना के प्रारूप में एक प्रश्नावली तैयार की जिसमें एक अंतिम सवाल भी शामिल था कि क्या आप महिला द्वारा महिला के रेप को संभव मानते हैं?



BJP



मुझे 159 लोगों की तरफ से प्रतिक्रियाएं मिलीं और इनमें से कोई भी अंतिम सवाल से सहमत नहीं मिला.

इस तरह के रेप के आंकड़े हासिल करना काफी मुश्किल है, हालांकि बीबीसी रेडियो शो में साक्षात्कार के दौरान 'रेप क्राइसिस इन इंग्लैंड संस्था' के निदेशक वोन ट्रायनर ने मुझे बताया था कि 'रेप के 10 प्रतिशत मामलों में हमलावर महिलाएं हैं.'

सर्वे में हिस्सा लेने वाले एक शख़्स ने बताया कि सबसे बड़ी दिक्कत है रेप की क़ानूनी परिभाषा, जिसकी वजह से ऐसे मामले अदालत तक पहुंच ही नहीं पाते.

1994 तक ब्रिटेन में क़ानूनी मान्यता थी कि केवल पुरुष ही महिलाओं के साथ रेप कर सकते हैं.



BJP





लेकिन समलैंगिंक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले एनजीओ स्टोनवॉल ने इस बात को मान्यता दिलाई कि एक मर्द भी दूसरे मर्द का रेप कर सकता है.

2016 में रेप की क़ानूनी परिभाषा में बदलाव के लिए एक याचिका दाखिल की गई थी, जिसमें कहा गया था कि एक महिला भी पुरुष का रेप कर सकती है. लेकिन ब्रिटिश सरकार ने इसे ख़ारिज करते हुए कहा था कि मौजूदा परिभाषा में बदलाव की कोई योजना नहीं है.

एक महिला कैली ने मुझे बताया कि उम्र में बड़ी एक महिला 16 साल की उम्र तक उसका रेप करती रही थी.

एक अन्य महिला लॉरिन ने बताया कि एक महिला ने उसका रेप किया और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने इसमें मदद की.

शोध के दौरान जब मैंने एक महिला से पूछा कि वो क्यों इस शोध में शामिल होना चाहती हैं, तो उनका जवाब था, "जागरूकता बढ़ाने के लिए".







साभार: बीबीसी हिन्दी

Tags :