🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2016 का परीक्षा परिणाम घोषित

👤
DD
👁 18072 व्यूज
📍 Bhopal
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2016 का परीक्षा परिणाम घोषित
14 मार्च 2017, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2016 परीक्षा एक से 7 अक्टूबर-2016 का परीक्षा परिणाम 10 मार्च-2017 को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित कर दिया है। परीक्षा में श्रेणीवार संख्या के पदों के तीन गुना, जिसमें समान अंक प्राप्त अर्ह आवेदक भी शामिल हैं। साक्षात्कार के लिये प्रावधिक अर्ह घोषित किया गया है।



साक्षात्कार के लिये अनुप्रमाणन एवं व्यक्तिगत विवरण फार्म आयोग की वेबसाइट www.mppscdemo.in, www.mppsc.nic.in तथा www.mppsc.com पर उपलब्ध हैं। आयोग ने प्रावधिक अर्ह अभ्यर्थियों से कहा है कि वे अनुप्रमाणन एवं व्यक्तिगत विवरण फार्म डाउनलोड कर विधिवत भरकर दोनों फार्म के साथ जन्म-तिथि, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, विकलांग प्रत्याशी विकलांगता प्रमाण-पत्र और भूतपूर्व सैनिक आवेदक भूतपूर्व सैनिक का प्रमाण-पत्र, शासकीय सेवक सेवा का प्रमाण-पत्र एवं अनापत्ति प्रमाण-पत्र और अन्य सभी प्रमाण-पत्र, जिसकी आवेदन-पत्र में जानकारी दी गयी है, के समर्थन में इनकी सत्यापित प्रतिलिपि संलग्न कर 13 अप्रैल तक आयोग कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। जिन आवेदकों के अभिलेख अंतिम तिथि तक आयोग कार्यालय में प्राप्त नहीं होंगे, के विषय में माना जायेगा कि वे साक्षात्कार में भाग नहीं लेना चाहते। उनकी उम्मीदवारी निरस्त कर आयोग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। आवेदक द्वारा दी गयी जानकारी की सूक्ष्म जाँच के बाद ही आवेदक को साक्षात्कार की पात्रता होगी। साक्षात्कार की तिथि अलग से घोषित की जायेगी।











Madhya Pradesh Latest News



Tags :