🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना में 25 हजार आवास का होगा निर्माण

👤
DD
👁 18059 व्यूज
📍 Bhopal
मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना में 25 हजार आवास का होगा निर्माण
15 मार्च 2017, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में आज संपन्न मंत्रि-परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना के अंतर्गत 25 हजार आवासगृह निर्माण का निर्णय लिया गया। आगामी पाँच वर्षों में मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए 5 हजार आवास प्रतिवर्ष बनाये जायेंगे।



नायब तहसीलदार के 112 पद पर सीधी भर्ती



मंत्रि-परिषद ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा प्रतिनियुक्ति पर चाहे गये नायब तहसीलदारों के 281 पदों की पूर्ति के लिए मध्यप्रदेश जूनियर प्रशासकीय सेवा 'भर्ती तथा सेवा शर्तें' नियम 2011 को एक बार शिथिल कर शेष 112 पद की पूर्ति भी सीधी भर्ती के माध्यम से लोक सेवा आयोग से करवाये जाने का निर्णय लिया।



आगर में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय



मंत्रि-परिषद ने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय आगर की स्थापना एवं संस्था संचालन के लिए 78 पद के निर्माण की मंजूरी दी।



समरधा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र



मंत्रि-परिषद ने जिला भोपाल विकासखंड फंदा के ग्राम समरधा 11 मील चौराहा होशंगाबाद रोड में दस बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी। केंद्र की स्थापना के लिए मेडिकल, पैरामेडिकल एवं अन्य संवर्ग के दस नए पदों को सृजित करने की स्वीकृति दी गई। केंद्र स्थापना के लिए वर्तमान में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रचलित मापदंडों में भवन निर्माण तथा संस्था में स्वीकृत अमले के लिए निवास निर्माण करवाये जाने का निर्णय भी लिया गया।







Tags :