🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने तीनों एडीएम को जिला बदर की दी जिम्मेदारी

👤
DD
👁 18474 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने तीनों एडीएम को जिला बदर की दी जिम्मेदारी
15 मार्च 2017, राजधानी भोपाल में तेजी से बढ़ रहे अपराधों पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए तीनों एडीएम को उनके क्षेत्रानुसार की जिम्मेदारी दे दी है। इसके अंतर्गत वे अपने-अपने क्षेत्र में हुए अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही तीनों एडीएम जिला बदर भी कर सकेंगे। बुधवार को कलेक्टर निशांत वरवड़े ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि अब तक एक ही एडीएम जिला बदर की कार्रवाई करते आ रहे थे। काम के दबाव के चलते प्रकरणों के निराकरण में देरी हो जाती थी। तीनों एडीएम को बांटे गए कार्यक्षेत्र से शहर के अंदर लूट, चोरी एवं चलती बस में हत्या आदि जैसे जघन्य अपराधों पर जहां कमी आएगी, वहीं चिन्हित बदमाशों पर निगरानी भी रखी जा सकेगी।



तीनों एडीएम इन थाना क्षेत्रों में निभाएंगे अपनी जिम्मेदारी -



जीपी माली (एडीएम उत्तर क्षेत्र)

एडीएम जीपी माली को उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत जिन थाने की जिम्मेदारी दी गई है, उनमें अशोका गार्डन, कोतवाली, तलैया, गौतम नगर, शाहजहांनाबाद, टीलाजमालपुरा, कोहेफिजा, हनुमानगंज, मंगलवारा, निशातपुरा, छोला मंदिर, स्टेशन बजरिया, गांधी नगर और यातायात है।



रत्नाकर झा (एडीएम दक्षिण क्षेत्र)

एडीएम रत्नाकर झा को भोपाल दक्षिण क्षेत्र के अंतर्गत जिन थाने की जिम्मेदारी दी गई है, उनमें टीटी नगर, कमला नगर, हबीबगंज, चूना भट्टी, गोविंदपुरा, पिपलानी, मिसरोद, बागसेवनिया, शाहपुरा, एमपी नगर, अयोध्या नगर, अवधपुरी, श्यामला हिल्स, क्राइम ब्रांच एवं एटीएस है।



दिशा नागवंशी (एडीएम मुख्यालय)

एडीएम दिशा नागवंशी को जिन थाने क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है, उनमें बैरागढ़, जहांगीराबाद, एेशबाग, कोलार, बिलखिरिया, खजूरी, परवलिया, रातीबड़, सूखी सेवनिया, बैरसिया, गुनगा, नजीराबाद, जीआरपी, महिला थाना, हरिजन कल्याण मुख्य रूप से है।
Tags :