🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

शेफ रविन्दर की 10 दिवसीय कलीनरी जर्नी आज से कोर्टयार्ड मैरियट में

👤
DD
👁 18401 व्यूज
📍 Bhopal
शेफ रविन्दर की 10 दिवसीय कलीनरी जर्नी आज से कोर्टयार्ड मैरियट में
16 मार्च 2017, कोर्टयार्ड मैरियट में 17 मार्च से ग्रिल्ड और फ्राइड भारतीय व्यंजनों की 10 दिवसीय कलीनरी जर्नी आरंभ होगी। होटल के फाइन डायनिंग रेस्टारेंट में प्रतिदिन शाम 7 से रात 11.30 बजे तक आयोजित होने वाली इस कलीनरी जर्नी में एक्जीकिटिव शेफ रविन्दर सिंह पनवार अपने 15 साल के भारतीय व अंतरराष्ट्रीय होटलों के अनुभव से सीखीं लजीज वेज व नॉनवेज डिशेज भोपालवासियों को चखाएंगे। उनकी इन डिशेज में जापान, अमेरिका, फ्रांस तथा भारत के विभिन्न राज्यों की कुकिंग टेकनिक्स का प्रयोग देखने को मिलेगा।



इस संबंध में आज आयोजित एक पत्रकार वार्ता में शेफ रविन्दर सिंह पनवार ने बताया "कलीनरी जर्नी व्यंजनप्रेमियों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगी। यह जर्नी मेरे द्वारा देश-विदेश में सीखी गई पारंपरिक व नवीन कुकिंग टेकनिक्स व उनके प्रयोग से निकलकर बनीं खास भारतीय डिशेज को प्रदर्शित करेगी। इसमें जापान के उमामी टेस्ट, अमेरिका के ग्रिल व बारबेक्यू, साउथ कोरिया की किमची सहित भारत के चारों कोनों की कुकिंग टेकनिक की झलक देखने को मिलेगी। इन टेकनिक्स का प्रयोग बहुत ही सावधानीपूर्वक किया गया है ताकि परोसे जाने वाले व्यंजनों का ओरिजिनल स्वाद बरकरार रहते हुए उन्हें खास बनाया जा सके।"



शेफ रविन्दर ने बताया कि विश्वभर में फैली पारंपरिक तथा नई कुकिंग टेकनिक्स को सीखना तथा उनके प्रयोग से इंडियन व कांटिनेंटल डिशेज बनाना उन्हें अच्छा लगता है। कलीनरी जर्नी के दौरान वे हर दिन अपने यहां आने वाले मेहमानों को नई-नई डिेशेज परोसेंगे। इन डिशेज में शतावरी शोरबा, लेबनी आलू कबाब, लज्जत ए हलीम मुर्ग रोस्ट, रश्क ए पनीर, हैदराबादी दम बिरयानी, दाल तड़का रामपुरी, उजबेकी नान, लब ए लजीज और उरूसा आदि शामिल होंगे। इसके साथ ही मेहमानों को खाने के अंत में शानदार स्वाद वाले मीठे व्यंजनों को भी सर्व किया जाएगा।
Tags :