🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

ट्रंप टावर की ख़ुफ़िया जानकारी वाला लैपटॉप चोरी

👤
DD
👁 19735 व्यूज
📍 New Delhi
ट्रंप टावर की ख़ुफ़िया जानकारी वाला लैपटॉप चोरी
ट्रंप टावर के फ़्लोर प्लैन और दूसरी संवेदनशील जानकारियों वाला अमरीकी सीक्रेट सर्विस का एक लैपटॉप चुरा लिया गया है.

इसके न्यू यॉर्क में एक एजेंट की गाड़ी से चोरी होने की ख़बर है.

अमरीकी सीक्रेट सर्विस ने इसकी पुष्टि की है कि एनक्रिप्टेड (सुरक्षा के उपाय वाला) लैपटॉप गुरुवार को चुराया गया है.



एबीसी न्यूज़ के मुताबिक इस लैपटॉप में अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रैट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के निजी ईमेल से जुड़ी आपराधिक जांच के ब्योरे हैं.

पुलिस सीसीटीवी फ़ुटेज का विश्लेषण कर संदिग्ध की तलाश कर रही है.



अमरीकी खुफ़िया सेवा ने एक बयान जारी कर कहा, "हमारा एक कर्मचारी आपराधिक कृत्य का शिकार हुआ है जिसमें एजेंसी द्वारा जारी किया गया लैपटॉप चुरा लिया गया है."



एजेंसी का कहना है कि उनके कंप्यूटर्स में कई स्तर की सुरक्षा प्रणाली मौजूद होती है और उनमें कोई क्लासीफ़ाइड जानकारी नहीं होती है.

मामले की जांच जारी है.



न्यू यॉर्क स्थित ट्रंप टावर अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के कारोबारी साम्राज्य का मुख्यालय है.





-बीबीसी
Tags :