🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

तलाश ली गुमी हुई भैंस, शिनाख्त भी कराई, फिर भी पुलिस ने नहीं दिलाई भैंस

👤
DD
👁 24517 व्यूज
📍 Bhopal
 तलाश ली गुमी हुई भैंस, शिनाख्त भी कराई, फिर भी पुलिस ने नहीं दिलाई भैंस
21 मार्च 2017, इंद्रा नगर जाटखेड़ी निवासी गोपाल यादव ने कलेक्टर जनसुनवाई में अपना शिकायती आवेदन पेश करते हुए कहा कि वह पहले हबीबगंज दुर्गानगर में रहता था। कुछ दिन पहले शासन ने उसे वहां से जाटखेड़ी में शिफ्ट कर दिया। गोपाल ने बताया कि इसी बीच भैंस चोरी चली गई, पुलिस में भैंस चोरी जाने की शिकायत भी की। जिसकी रिपोर्ट बागसेवनिया थाने में दर्ज है। कुछ दिन बाद मैंने खुद ही भैंस को तलाश लिया और मिलने वालों से उसकी शिनाख्त भी करवा दी। जब पुलिस के पास गया तो उन्होंने भगा दिया। इसके बाद इस मामले की शिकायत सीएम हेल्प लाइन में भी कर दी है, फिर भी पुलिस भैंस देने में आनाकानी कर रही है। गोपाल ने एसडीएम को बताया कि भैंस जिसके पास है, उसका भाई पुलिस में है। यही वजह है कि पुलिस भी हमारी नहीं सुन रही है। जनसुनवाई सुन रहे अधिकारी ने इस मामले को पुलिस विभाग में जांच के लिए भेज दिया।









Madhya Pradesh Latest News



Tags :