🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

सरकार की पत्रकारों को सौगात माता-पिता का भी हो सकेगा बीमा,श्रद्धानिधी बढ़ी

👤
DD
👁 18623 व्यूज
📍 Bhopal
सरकार की पत्रकारों को सौगात माता-पिता का भी हो सकेगा बीमा,श्रद्धानिधी बढ़ी
21 मार्च 2017, मध्यप्रदेश सरकार ने पत्रकारों को कई सौगातें देने का निर्णय लिया है। जिनकी घोषणा जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा में जनसंपर्क विभाग की अनुदान मांगों के संबंध में हुई चर्चा का उत्तर देते हुए की। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि पत्रकार चिकित्सा सहायता योजना में अब पत्रकार के आश्रित माता-पिता को भी इलाज के लिए सहायत दी जाएगी। गंभीर रोगों के इलाज के लिए अब तक दी जाने वाली अधिकतम सहायता राशि 50 हजार को बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाएगा।



गैर अधिमान्यता प्राप्त् पत्रकार भी अब बीमा योजना में शामिल होंगे। ऐसे प्रकरणों में 50 प्रतिशत प्रीमियम राशि का भुगतान राज्य सरकार करेगी। डॉ. मिश्र ने बताया कि प्रदेश के फोटो जर्नलिस्ट कैमरामेन भी श्रृद्धानिधि के पात्र होंगे। अब तक प्रतिमाह 6 हजार रुपये की श्रृद्धानिधि प्रदान की जाती है। इस राशि को बढ़ाकर 7 हजार किया जाएगा। जनसंपर्क मंत्री ने बताया कि श्रृद्धानिधि के लिए अब तक 62 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकार ही पात्र थे। इस आयु को घटाकर 60 वर्ष किया जाएगा।



उन्होंने बताया कि प्रदेश के पत्रकार राज्य और राज्य के बाहर अध्ययन यात्रा में जा सकेंगे। इसके लिए योजना लागू की जाएगी। पत्रकार कौशल विकास प्रकोष्ठ भी स्थापित किया जाएगा। जनसंपर्क मंत्री ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग के लिए जनसंपर्क विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। इस क्रम में नवीन फिल्म नीति का निर्माण भी प्रस्तावित है।



पत्रकारों की कठिनाईयों के अध्ययन को निराकरण के लिए राज्य स्तर पर समिति का गठन किया जाएगा। इसके इलावा पत्रकारों द्वारा राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं से फाउण्डेशन कोर्स प्रशिक्षण प्राप्त करने पर शुल्क का 50 प्रतिशत शासन द्वारा दिया जाएगा।



जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने इसके पहले सदन को बताया कि प्रदेश में नवीन जनकल्याण योजनाओं के व्यवस्थित प्रचार की वजह से उन्हें सफल रूप मिला ।इसमें जनसंपर्क विभाग की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।अन्य राज्यो ने भी कई योजनाओं को अपनाया।







Madhya Pradesh Latest News



Tags :