🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

पीएम सिंचाई योजना में मप्र को 25 प्रतिशत ज्यादा बजट मिलेगा

👤
DD
👁 18314 व्यूज
📍 Bhopal
पीएम सिंचाई योजना में मप्र को 25 प्रतिशत ज्यादा बजट मिलेगा
23 मार्च 2017, पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत अगले वित्त वर्ष 2017-18 में मप्र को वर्तमान वित्त वर्ष के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा बजट मिलेगा। इस बात को केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अतिरिक्त आयुक्त बी रथ ने मप्र सरकार को भेजे एक पत्र में स्पष्ट किया है।



इस पत्र में बताया गया है कि आगामी 24 मार्च को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में एक रिव्यु बैठक होने जा रही है जिसमें पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत आगामी वित्त वर्ष में राज्यों को दिये जाने वाले बजट आवंटन को तय किया जायेगा। मप्र सरकार से पत्र में कहा गया है कि वह अपने प्रतिनिधि के माध्यम से इस बैठक में अगले वित्त वर्ष के एक्शन प्लान के साथ उपस्थित हो। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह एक्शन प्लान की बजट मांगे वर्तमान वित्त वर्ष के आवंटित बजट से 125 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिये यानी अगले वित्त वर्ष में मप्र को पीएम सिंचाई योजना के तहत सिर्फ पच्चीस प्रतिशत ही ज्यादा बजट केंद्र से मिलेगा।



ज्ञातव्य है कि पीएम सिंचाई योजना के तहत चार कंपोनेंट एआईबीपी यानी एक्सीलरेटेड इरीगेशन बेनिफिट प्रोग्राम, हर खेत को पानी, पर ड्राप मोर क्राप तथा माइक्रो इरीगेशन के कार्यों को शामिल किया गया है। वर्ष 2015 से प्रारंभ हुई इस योजना के तहत केंद्र सरकार पांच वर्षों में पचास हजार करोड़ रुपये देशभर में व्यय करेगी। इस संबंध में 24 मार्च को नई दिल्ली में होने वाली रिव्यु बैठक के लिये आवश्यक जानकारियां जुटाने का काम मप्र सरकार के कृषि विभाग एवं जल संसाधन विभाग को दिया गया है उन्हें 20 मार्च तक यह जानकारी जुटाने के निर्देश दिये गये हैं।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :