🔴 TRENDING NOW!
भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार

त्यौहार के इस मौसम में बे-लीफ में चखें नवरात्रि पर्व के स्वाद

👤
PDD
👁 18654 व्यूज
📍 Bhopal
त्यौहार के इस मौसम में बे-लीफ में चखें नवरात्रि पर्व के स्वाद
कोर्टयार्ड बाय मैरियट स्थित फाइन डायनिंग रेस्टारेंट बे लीफ में आज से नवरात्री थाली फूड फेस्टीवल आरंभ हुआ। यह फेस्टीवल प्रतिदिन शाम 7 से रात 11.30 बजे तक चलेगा। इस 9 दिवसीय फूड फेस्टीवल में जहां शहरवासी शक्ति की आराधना करेंगे तो वहीं बे लीफ में स्वादिष्ट व्यंजनों से लोगो के स्वाद का जायका बढ़ाया जायेगा।



उक्त आशय की जानकारी आज होटल के एक्जीकिटिव शेफ रविन्दर सिंह पनवार ने दी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम के शेफ्स ने उपवास के इस पर्व को बेहद स्वादिष्ट पकवानों से दावती बनाने की कोशिश की है। नवरात्रि में यह जरूरी होता है कि सिंघाड़े के आटे का प्रयोग किया जाये, परंतु उससे ज्यादा व्यंजन बनाना संभव नहीं हो पाता है। तो हमने इस वर्ष कुछ बेहद नया और अनोखा कर व्यंजनों को नया रूप दिया है।



शेफ रविन्दर ने कहा कि बे- लीफ के मेन्यू में स्वादिष्ट व्यंजनों की भरमार है। चाहे वह स्टार्टर हो या मुख्य व्यंजन, खाने वाले ऊँगलियाँ चाटते रह जायेगे। कद्दू टमाटर की सब्जी, साबूदाना दही अरबी, सूरन की सब्जी, कच्चे केले की पोरियाल, कुट्टू के आटे की रोटी, साबूदाना बड़ा, मखाना, सौंफ और अम्बी का सीताफल, दूधिया काजू और ऐसी ही अनेक फलाहारी डिशेज इस दौरान सर्व की जाएंगी।

शेफ रविन्दर ने बताया कि,नवरात्रि के अवसर पर कुछ खास व्यंजनों को लहसून व प्याज के बिना तैयार किया जायेगा। दही वाली अरबी और व्रत वाली आलू टमाटर की सब्जी के जायके से मुख्य व्यंजनों में चार चाँद लग जायेगे। खट्टा-मीठा कद्दू, सूखी लौकी की सब्जी, साबूदाना खिचड़ी, समा के चावल संवत पूलाव और सिंग्हाड़े के आटे की पूरी, जैसे व्यंजन मुख्य रहेगे।



इतने स्वादिष्ट खाने के बाद, लौकी का हलवा, मखानी खीर, खीरा, अनारदाना, फलाहारी रायता के साथ-साथ यदि केले-अखरोट की लस्सी और मौसंबी का रस भी व्यंजनों की शोभा बढ़ाने के लिये तैयार रहेगे। इतना जायकेदार खाना खाने के बाद भला किसे ऐसी मिठाईयों की ललक न हो।



चूँकि नवरात्रि भक्ति-भावना और आस्था का पर्व है तो, कोर्टयार्ड बाय मैरियट के बे-लीफ रेस्तराँ में सभी मेंहमानों का स्वागत हैलो या वेलकम के बजाये नमस्ते कह कर किया जायेगा। रेस्तराँ का माहौल जायकेदार होने के साथ-साथ भक्ति-भावना से भी सज्ज होगा।



Tags :