🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

मप्र विधानसभा का चालीस साल का रिकार्ड डिजिटाईज होगा

👤
DD
👁 18372 व्यूज
📍 Bhopal
मप्र विधानसभा का चालीस साल का रिकार्ड डिजिटाईज होगा
31 मार्च 2017, मप्र विधानसभा का चालीस साल का रिकार्ड डिजिटल होगा। इसके लिये बड़ी आईटी कंपनियों से विस सचिवालय ने रिक्वेस्ट फार प्रपोजल मांगे हैं तथा आगामी 7 अप्रैल को आने वाले प्रि क्वालिफिकेशन बिड को खोला जायेगा। इस कार्य में भारी भरकम राशि व्यय होगी तथा फिलहाल इसके लिये दो करोड़ रुपयों का बजट प्रावधान रखा गया है तथा जरुरत पडऩे पर सरकार से और राशि मांगी जायेगी।



रिक्वेस्ट फार प्रपोजल का डाक्युमेंट की कीमत पांच हजार रुपये रखी गई है तथा अर्नेस्ट मनी डिपाजिट दस लाख रुपये रखी गई है तथा ठेका मिलने के बाद कंपनी को कुल ठेका लागत का दस प्रतिशत बैंक गारंटी के रुप में जमा करना होगा। कंपनी को पांच साल के लिये ठेका दिया जायेगा तथा उसे विधानसभ भवन में यह कार्य करने के लिये एक हाल भी प्रदान किया जायेगा।



कंपनी को करीब दस लाख पृष्ठों का रिकार्ड डिजिटल करना होगा। इसके अलावा उसे विस कार्यवाही की 480 घण्टों के विडियो केसेट्स को भी डिजिटाईज करना होगा। इसी तरह कंपनी को उस लाख न्यूज पेपर कटिंग्स को भी डिजिटल फार्मेट में परिवर्तित करना होगा। इसके लिये कंपनी एक भारी भरकम वेबसाईट का भी निर्माण करेगी। इसमें ई-बुक्स एवं जर्नल्स भी होंगे। वेबसाईट में विधानसभा की सामान्य जानकारी, उसके इवेंट केलेण्डर, पांच वर्ष की कार्ययोजना, वार्षिक प्रतिवेदन तथा बजट भी होगा। यह वेबसाईट हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।



विस सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि विधानसभा कार्यवाही के दौरान कई बार पुराने संदर्भों की जरुरत पड़ती है जिसे ढूंढने में काफी वक्त लग जाता है। फिर संसद भी अपने रिकार्ड का डिजिटाईजेशन कर रही है तथा उत्तरप्रदेश विधानसभा ने देश में सबसे पहले इस संबंध में कार्य करके अपने रिकार्ड का एक हिस्सा पूर्ण कर लिया है।



- डॉ नवीन जोशी
Tags :