🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने टाटा एआइजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दिया आइ ट्रिपल ए रेटिंग

👤
प्रतिवाद
👁 19578 व्यूज
📍 Bhopal
रेटिंग एजेंसी इक्रा ने टाटा एआइजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दिया आइ ट्रिपल ए रेटिंग
भारत में निजी क्षेत्र की प्रमुख साधारण बीमा कंपनियों में शामिल, टाटा एआइजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दावा भुगतान क्षमता के लिए मूल्यांकन संगठन आइसीआरए द्वारा 'आइएएए' रेटिंग (साधारण लहजे में आइ ट्रिपल ए) प्रदान किया गया है। बीमा उद्योग में किसी बीमा कंपनी के लिए दावा भुगतान क्षमता के क्षेत्र में 'आइएएए' रेटिंग सबसे बड़ा सम्मान होता है। इस मूल्यांकन से बाजार में मूल रूप से टाटा एआइजी की मजबूत स्थिति का संकेत देता है। यह कंपनी द्वारा पॉलिसीधारकों के प्रति दायित्वों को पूरा करने की क्षमता का भी प्रमाण है।



इस मूल्यांकन में टाटा एआइजी की विरासत और टाटा सन्स लिमिटेड तथा एआइजी, दोनों साझीदारों की ठोस वचनबद्धता पर विचार किया गया है। इस मूल्यांकन में पर्यटन, देयता एवं मैरीन कार्गो बीमा जैसे महत्वपूर्ण सेगमेंट में टाटा एआइजी की मजबूत उपस्थिति को शामिल किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने मध्यम बीमांकन लाभकारिता संकेतक, रीइंश्योरेंस और उत्पादा विकास तथा उत्पाद मिश्रण में वाणिज्यिक व्यवसाय का उच्चतर अंश भी स्थापित किया है।



इस उपलब्धि पर चर्चा करते हुये टाटा एआइजी जनरल इंश्योरें कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, नीलेश गर्ग ने कहा कि, "हमारे लिए अपने दावा निपटाना प्रक्रिया के लिए इक्रा से 'आइ ट्रिपल ए' रेटिंग पाना बड़े सम्मान की बात है। 'आइ ट्रिपल ए' किसी भी बीमा कंपनी की दावा भुगतान क्षमता के लिए सबसे बड़ा औद्योगिक मूल्यांकन है और इससे हमारे साझीदारों तथा ग्राहकों के प्रति हमारी ठोस वचनबद्धता स्थापित होती है।"





Tags :