🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

आधार नहीं तो जून के बाद राशन नहीं मिलेगा

👤
PDD
👁 18354 व्यूज
📍 Bhopal
आधार नहीं तो जून के बाद राशन नहीं मिलेगा
3 अप्रैल 2017, खाद्य आयुक्त विवेक पोरवाल ने जिले के सभी खाद्य अधिकारियों को हितग्राहियों के सौ फीसदी आधार दर्ज करवाने के निर्देश दिये हैं।

खाद्य आयुक्त ने बताया कि लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली से राशन प्राप्त करने वाले सभी परिवारों को अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार पंजीयन करना जरूरी हैं। आधार पंजीयन नहीं होने की स्थिति में भविष्य में राशन नहीं मिलेगा। आधार पंजीयन को 30 जून 2017 के बाद अनिवार्य कर दिया गया हैं। उन्होंने कहा है कि पीडीएस के उपभोक्ता हितग्राही अपने परिवार के सदस्यों के आधार और अपने राशन कार्ड को नजदीकतम पीडीएस दुकान पर पहुँचकर पीओएस मशीन के माध्यम से आधार की सीडिंग समय पर कराना सुनिश्चित करें। आयुक्त खाद्य श्री पोरवाल ने विभाग के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह विभागीय अमले को गतिशील बनाकर सौ फीसदी आधार पंजीयन करवाये। शासकीय उचित मूल्य दुकान पर ऐसे परिवार जिनके सभी सदस्यों के आधार का पंजीयन नहीं हुआ है उन्हें सूचित करें और आधार पंजीयन करवाये। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरी गंभीरता से करें।



आयुक्त खाद्य ने पीडीएस उपभोक्ता हितग्राहियों से भी भविष्य में राशन नहीं मिलने की असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार सार्वजनिक दुकान पर जाकर पंजीयन करवाने का आग्रह किया है।







Madhya Pradesh Latest News



Tags :