🔴 TRENDING NOW!
BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए

नेशनल लोक अदालत में 851 मामले निराकृत

👤
DD
👁 18222 व्यूज
📍 Bhopal
नेशनल लोक अदालत में 851 मामले निराकृत
8 अप्रैल 2017, नेशनल लोक अदालत में 851 सिविल एवं दाण्डिक प्रकरणों का निराकरण हुआ। कुल 4 करोड़ 47 लाख से ज्यादा की मुआवजा और समझौता राशि निर्धारित कर आज लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ। नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय के दीवानी, दाण्डिक, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस, प्रीलिटिगेशन, लोक उपयोगी सेवाओं संबंधी, नगर पालिका निगम अधिनियम एवं दुर्घटना दावा सहित विद्युत अधिनियम के प्रकरण की सुनवाई हुई। प्रकरणों का निराकरण पक्षकारों के मध्य राजीनामा के आधार पर किया। कुल 1415 पक्षकार लाभान्वित हुए।



शैलेन्द्र शुक्ला जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल द्वारा अदालत का उदघाटन किया गया। जिला न्यायालय की 57 खण्डीपीठों तथा जिला न्यायालय के अलावा अन्य खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारियों ने कुल 851 प्रकरणों का निराकरण किया। कुल 4,47,09,088 रुपये के अवार्ड पारित कर प्रकरणों का सुलह समझौते के आधार पर अंतिम निराकरण हुआ। ओरियंटल इंश्योरेंस कम्पनी से अवार्ड राशि रुपये 4,50,000 का चेक मौके पर ही दिलाया गया। कुटुम्ब न्यायालय में भी जटिल मामलों में राजनामा के आधार पर पीठासीन अधिकारी कुटुम्ब न्यायालय विनोद भारद्वाज ने दम्पत्ति का परिवार टूटने से बचाया।



प्रीलिटिगेशन पीठ द्वारा न्यायालय में विवाद आने के पूर्व ही पक्षकारों में आपसी समझौता कराकर कुल 291 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसमें 77,52,630 रुपये की राशि के मामलों में निराकरण हुआ।



Tags :