Bhopal: भोपाल 8 जनवरी 2022। प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग के अंतर्गत आने वाले आबकारी कार्यालय के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को आगामी 31 जनवरी तक अपना वार्षिक सम्पत्ति विवरण अब ऑनलाईन देना होगा। विभाग इस प्रकार आये सम्पत्ति विवरण की जांच भी करेगा। यह सम्पत्ति विवरण 1 जनवरी से 31 दिसम्बर तक का होगा। 31 जनवरी के बाद विवरण नहीं लिया जायेगा।
आबकारी अधिकारियों को यदि उनकी सम्पत्ति कुछ नहीं है तो उसे निल लिखकर प्रदर्शित करना होगा। वे इलेक्ट्रानिक फार्म को भरकर या मेनुअली भरकर उसका पीडीएफ बनाकर अपलोड कर सकेंगे। ऑनलाईन भरने के लिये आबकारी अधिकारी का ई-मेल अकाउण्ट होना जरुरी होगा और जिन अधिकारियों ने अभी तक ई-मेल अकाउण्ट नहीं बनाये हैं, उन्हें बनावाने होंगे। विभाग ने स्पष्ट रुप से कहा है कि ऑनलाईन वार्षिक अचल सम्पत्ति विवरण प्रेषित करने का यह कदापि तात्पर्य नहीं होगा कि विभाग ने उसे स्वीकार कर लिया है। स्वीकृति प्रदान करने के लिये उसका विधिवत परीक्षण किया जायेगा।
आबकारी अधिकारियों को अब सम्पत्ति विवरण ऑनलाईन देना होगा
Location:
Bhopal
👤Posted By: DD
Views: 2190
Related News
Latest News
- व्यंजनप्रेमियों के लिए कोर्टयार्ड बाय मैरियट लेकर आया राजस्थानी फूड फेस्टीवल
- अमेरिकी खुफिया अधिकारी का दावा: चीन से युद्ध में अनुभव अमेरिका को दिलाएगा जीत, लेकिन भारी नुकसान भी उठाना होगा
- भविष्य के कृत्रिम बुद्धिमत्ता समर्थित हमले: डिजिटल दुनिया पर मंडराता खतरा
- क्या भारत बन सकता है आर्थिक महाशक्ति? डेटा क्या कहता है
- भोपाल के युवाओं ने बनाया ऐप, अब वाहन खराब होने पर मैकेनिक की मदद मिलेगी