×

एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल में सेना के जवानों के बीच मनी राखी

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: प्रतिवाद                                                                         Views: 17852

Bhopal: 6 अगस्त 2017। बैरसिया रोड स्थित एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल में ईएमई सेंटर, बैरागढ़ से आए सेना के वीर जवानों को आमंत्रित कर रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा हाथों से बनाई गई राखियां बांधी गईं तथा सीमा पर तैनात जवानों के लिए राखियों का एक पार्सल उन्हें सौंपा गया। इस अवसर पर बच्चों ने राखी व देशभक्ति गीतों पर मनोहर डांस कर सेना के प्रति अपना प्रेम और आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल की निदेशक सुश्री पूजाश्री चौकसे तथा प्राचार्या श्रीमती सुरजीत कौर ने भारतीय सेना के इन अतिथियों का स्वागत किया व उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News







Related News

Latest News

Global News