×

जेल से सिमी आतंकियों के भागने की होगी जांच: भोपाल आईजी

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Digital Desk                                                                         Views: 17609

Bhopal: अक्टूबर 31, 2016, भोपाल के आईजी योगेश चौधरी ने कहा है कि जेल से सिमी आतंकवादी कैसे भागे, इस बात की पूरी जांच की जाएगी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की पूरी जानकारी मीडिया को दी और कहा कि सिमी के 8 आतंकवादी जेल से फरार होने में कैसे कामियाब हुए इसकी पूरी छानबीन की जाएगी।



आईडी योगेश चौधरी ने कहा कि जेल से बागने के बाद उनके पास हथियार कहां से आए। इस बात की भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल से भागने में क्या किसी बाहरी शख्स ने उनकी मदद की, इसकी भी जांच की जाएगी।



वहीं सिमी आतंकवादियों के एनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि एनकाउंटर में 7 सिमी आतंकी मारे गए। जबकि कुछ पुलिस वाले भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एनकाउंटर के बाद उन्हें आतंकवादियों के पास से 7 हथियार बरामद हुए हैं।

Related News

Latest News

Global News