×

दिग्विजय सिंह को फिर उत्तरदायित्व, 230 सीट पर मोर्चा संभालेंगे

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 492

Bhopal: 15 फरवरी 2023। मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बड़ी ज़िम्मा संभालने जा रहे हैं। वो इस बार पूरी 230 सीटों के विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। साथ ही जनता की नब्ज टटोलेंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा कर कांग्रेस को सत्ता दिलाई थी लेकिन इस वर्ष होने वाले चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह सभी 230 सीटों पर पहुंचने की तैयारी में हैं। 17 फरवरी से दिग्विजय सिंह का विधानसभा वार अभियान शुरू होगा। इसकी शुरुआत भोपाल शहर से होगी।

दिग्विजय सिंह 17 फरवरी को भोपाल की गोविंदपुरा और बैरसिया सीट पर कांग्रेस के लिए योजना तैयार करेंगे। यह दोनों सीटें लंबे समय से बीजेपी के कब्जे में हैं। एक तरह से बीजेपी का अभेद गढ़ बन चुकी हैं। इसके बाद 19 फरवरी को दिग्विजय सिंह बुदनी, टिमरनी पहुंचेंगे। यह सीटे भी बीजेपी के कब्जे में हैं।

65 सीटों की जिम्मेदारी
जानकारी के मुताबिक अगले 2 महीने में दिग्विजय सिंह 65 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर कांग्रेस के लिए जमीन मजबूत करेंगे। चिन्हित की गई 65 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां पर कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। अब इसकी जिम्मेदारी अब दिग्विजय सिंह को सौंपी गई है कि कैसे बीजेपी के कब्जे वाली सीटों पर कांग्रेस मजबूत बनाया जाये।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Related News

Latest News

Global News