राजनांदगांव: 24 जून 2023। मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने के लिए बीजेपी ने प्रेस वार्ता की। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह ने केंद्र के साथ अपने मुख्यमंत्रित्वकाल की भी उपलब्धियों को सामने रखा। वे भूपेश सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल को विकास विरोधी व भ्रष्टाचार वाला बताया।
डा. सिंह ने मोदी विरोधी मोर्चा पर कटाक्ष लेते हुए कहा कि मोदी नाम की बाढ़ से बचने सभी बरसाती जीव-जंतु (राजनीतिक दल) एक पेड़ (मंच) पर चढ़ गए हैं। यह ज्यादा दिन टिकने वाले नहीं है। चुनाव आते-आते सभी बिखर जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम से मिशन-2024 की तस्वीर साफ होगी।
विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण हैं। इसमें कई चुनौतियां भी आएंगी। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव सामूहिक रूप से लड़ा जाएगा। मोदी से बड़ा कोई चेहरा नहीं है। जहां तक मुद्दों की बात है तो मुख्य मुद्दा तो जनता तय कर चुकी है। यही विकास का मुद्दा है।
कांग्रेस शासनकाल में केवल पाटन और दुर्ग का ही विकास हुआ। राजनांदगांव की उपेक्षा की गई। इसके अलावा कांग्रेस के घोषणापत्र में किए गए वादों से मुकरना और भ्रष्टाचार भी विधानसभा चुनाव में बीजेपी का मुख्य मुद्दा होगा. डॉ. रमन ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राजनांदगांव से हटाए गए सभी सरकारी कार्यालय भाजपा सरकार आने पर वापस लाए जाएंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जो अश्लील सीडी कांड में जमानत पर हैं। साढ़े चार साल के कार्यकाल के बाद कांग्रेस अब जन घोषणा पत्र तलाश रही है। बेरोजगारी भत्ता, पूर्ण शराबबंदी, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्यों में कांग्रेस सरकार विफल रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का कटाक्ष बिखर जाएगा मोदी विरोधी मोर्चा
Location:
राजनांदगांव
👤Posted By: prativad
Views: 787
Related News
Latest News
- बंद हो जा सिम सिम, सरकार के निशाने पर साइबर चोर
- भोपाल की फिल्म निर्माता फौजिया अर्शी एविएशन सेक्टर में कदम रखने वाली देश की पहली उद्यमी बनीं
- आवाजें चुराने का आरोप में एआई कंपनी लोवो पर मुकदमा दायर
- इंडियनऑयल ने श्रीलंका को प्रीमियम ईंधन XP100 का निर्यात किया
- नंगे पैर चलने का चलन: दुनिया भर में लोग अपना रहे हैं ये ट्रेंड, जानिए क्या हैं इसके पीछे के कारण