भोपाल: 2 जून 2023। मध्य प्रदेश में इस साल चुनाव होने हैं। विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हम अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव में आगे बढ़ेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य में साल के अंत तक चुनाव होने हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हम अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव में आगे बढ़ेंगे।'
चार बार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं शिवराज सिंह चौहान
यहां बीजेपी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए, वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि मध्य प्रदेश में आने वाले चुनावों में पार्टी का चेहरा कौन होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता चौहान चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। राज्य की लगभग आधी आबादी ओबीसी है।
बीजेपी मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही लड़ेगी: विनय सहस्रबुद्धे
Location:
भोपाल
👤Posted By: prativad
Views: 680
Related News
Latest News
- लोकसभा चुनाव 2024: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के बहाने साइबर बदमाशों ने 35 भोपालवासियों को ठगा
- गूगल ने इजरायल विरोधी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
- Apple और Google सरकारों से भी ज्यादा खतरनाक हैं!: टेलीग्राम संस्थापक ड्यूरोव
- आइसक्रीम का मज़ा लें, पर संभलकर!
- भारत में अद्भुत खोज: मेंढक के शरीर से उगता हुआ मशरूम!