भोपाल: विधान सभा की नवगठित पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न
24 फरवरी 2018। जनता का सबसे हितकारी तंत्र लोकतंत्र है। लोकतंत्र की सफलता में मीडिया की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। विधान सभा की पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति विधान सभा और जनसंचार माध्यमों के बीच संचार सेतु है। विधान सभा उपाध्यक्ष एवं पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति के सभापति डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने आज यह बात विधान सभा की वर्ष 2018 के लिये गठित पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की बैठक में कही।
श्री सिंह ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मध्यप्रदेश विधान सभा की कार्यवाही की अत्यंत सुसंगत एवं तथ्यपरक रिर्पोटिंग होने से इसकी विशिष्ट भूमिका स्थापित हुई है। बैठक के प्रारंभ में विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने विधान सभा उपाध्यक्ष का स्वागत किया तथा समिति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समिति के सदस्यों का परिचय दिया।
बैठक में आयुक्त जनंसपर्क पी. नरहरि के साथ समिति के सदस्य सर्वश्री मृगेन्द्र सिंह, अजय त्रिपाठी, प्रवीण दुबे, जगदीश द्विवेदी, दीपेश अवस्थी, संजय दुबे, पवन देवलिया, डॉ. मयंक चतुर्वेदी,हरि अग्रहरि, संजीव श्रीवास्तव, प्रशांत दुबे, खिलावन चन्द्राकर, सीताराम ठाकुर, सुश्री सुचान्दना गुप्ता एवं जनसंपर्क के अपर संचालक सुरेश गुप्ता उपस्थित थे। समिति ने विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजति दी।
लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण - डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह
Location:
भोपाल
👤Posted By: Admin
Views: 3176
Related News
Latest News
- अमीर बनने के लिए भारत में निवेश करें - अमेरिकी वित्तीय गुरु
- 64 अभ्यर्थियों ने भरे 89 नाम निर्देशन पत्र
- जर्मनी को पछाड़कर भारत रूस का शीर्ष दवा आपूर्तिकर्ता बना
- सरकारी एजेंसी का अलर्ट: फोन और लैपटॉप यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट!
- मध्य प्रदेश में शराब के शैकिनों सारे रिकॉर्ड तोड़े, रिकॉर्ड खपत