×

ऑपरेशन सिंदूर पर ब्रीफिंग: किस ग्रुप ने ली पहलगाम हमले की जिम्मेदारी, विदेश सचिव ने मीडिया को दी जानकारी

Location: New Delhi                                                  👤Posted By: Admin                                                          Views: 314

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में कड़ी कार्रवाई और 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक की। इस एक्शन को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है। इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है। इस संबंध में विदेश सचिव विक्रम मिस्री जानकारी दे रहे हैं। उनके साथ दो युवा महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह भी मौजूद हैं। इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "22 अप्रैल 2025 को लश्कर और पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया और 25 भारतीय नागरिकों और 1 नेपाली नागरिक की हत्या कर दी... उन्होंने पर्यटकों को उनके परिवार के सदस्यों के सामने सिर में गोली मार दी..." :

Related News

Global News