🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

पंजाब में सरकारी स्कूलों की मजबूत होती पकड़, ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ की 20 हजार सीटों के लिए 2 लाख से ज्यादा आवेदन

👤
prativad
👁 969 व्यूज
📍 चंडीगढ़
पंजाब में सरकारी स्कूलों की मजबूत होती पकड़, ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ की 20 हजार सीटों के लिए 2 लाख से ज्यादा आवेदन
चंडीगढ़ 29 जनवरी 2026। पंजाब में सरकारी स्कूलों की साख लगातार मजबूत हो रही है। इसका साफ संकेत ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ और ‘रेज़िडेंशियल स्कूल्स फॉर मेरिटोरियस स्टूडेंट्स’ में दाखिले के लिए मिले रिकॉर्ड आवेदनों से मिलता है। शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कुल 20,000 सीटों के मुकाबले 2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही ‘शिक्षा क्रांति’ के सकारात्मक नतीजे अब जमीन पर साफ दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में आवेदन यह साबित करते हैं कि अभिभावकों और छात्रों का भरोसा सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता पर तेजी से बढ़ा है।

शिक्षा मंत्री के अनुसार, राज्य में फिलहाल 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस और 10 रेज़िडेंशियल स्कूल्स संचालित हो रहे हैं। इन संस्थानों में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कुल मिलाकर 2 लाख से अधिक छात्र लगभग 20 हजार सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जो अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है।

सीटों का विवरण देते हुए बैंस ने बताया कि कक्षा 9वीं के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस में कुल 4,248 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें प्रति स्कूल 36 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं मेधावी विद्यार्थियों के लिए संचालित रेज़िडेंशियल स्कूलों में 9वीं कक्षा के लिए 50 सीटें हैं।

कक्षा 11वीं के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस में 11,187 सीटें उपलब्ध हैं। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि 11वीं कक्षा के लिए कुल स्वीकृत सीटों की संख्या 15,104 है। इनमें से 3,917 सीटों पर स्कूल ऑफ एमिनेंस में पढ़ रहे 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को आंतरिक रूप से पदोन्नति दी जाएगी। इसके अलावा, रेज़िडेंशियल स्कूल्स में 11वीं कक्षा के लिए 4,600 सीटें आरक्षित की गई हैं।

पंजीकरण के आंकड़ों पर नजर डालें तो 9वीं कक्षा के लिए अब तक 93,300 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 74,855 आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो चुके हैं। वहीं 11वीं कक्षा के लिए 1,10,716 छात्रों ने पंजीकरण किया है, जिनमें से 92,624 आवेदन पूरे हो चुके हैं।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि दोनों कक्षाओं को मिलाकर 36,537 विद्यार्थी अभी अपने आवेदन अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों से अपील की कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 है, जबकि प्रवेश परीक्षा 1 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी जानकारियां आधिकारिक माध्यमों से समय पर साझा की जाएंगी।

उन्होंने दो टूक कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आवेदन इस बात का सबूत है कि पंजाब के सरकारी स्कूल अब केवल विकल्प नहीं, बल्कि पहली पसंद बनते जा रहे हैं।
Tags :