🔴 TRENDING NOW!
चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी

भोपाल में चीनी मांझे पर सख्ती: रखने, बेचने या इस्तेमाल करने पर 5 साल तक की जेल, ₹1 लाख जुर्माना

👤
prativad
👁 716 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल में चीनी मांझे पर सख्ती: रखने, बेचने या इस्तेमाल करने पर 5 साल तक की जेल, ₹1 लाख जुर्माना
27 मई 2026। जानलेवा चीनी मांझे के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में चीनी मांझे के उपयोग, उत्पादन, बिक्री, भंडारण और आयात पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करते हुए चीनी मांझा रखने, बेचने या इस्तेमाल करते पाए जाने पर दोषियों को 5 साल तक की जेल और ₹1 लाख तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है।

यह कदम राज्य में लगातार सामने आ रही उन घटनाओं के बाद उठाया गया है, जिनमें चीनी मांझे से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ मामलों में जान भी गंवानी पड़ी है। प्रशासन का मानना है कि यह सिंथेटिक और धातुयुक्त धागा लोगों, पक्षियों और पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बन चुका है।

अपराध जांच विभाग (CID) के विशेष महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों, रेलवे पुलिस अधीक्षकों तथा भोपाल और इंदौर के पुलिस आयुक्तों को सख्ती से दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जब्त किए गए चीनी मांझे का निस्तारण उसी प्रक्रिया के तहत किया जाए, जैसी ‘नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस एक्ट’ (NDPS Act) के तहत जब्त सामग्री के नष्टिकरण में अपनाई जाती है। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि मांझे को खुले में न फेंका जाए और न ही खुले में जलाया जाए, क्योंकि इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। इसके बजाय इसे सुरक्षित तरीके से औद्योगिक भट्ठियों (इंसिनरेटर) में नष्ट किया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय ने उन ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से चीनी मांझे की बिक्री में शामिल हैं। इसके अलावा गृह विभाग ने स्थानीय पुलिस और खुफिया तंत्र को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं ताकि मांझे के परिवहन, भंडारण और अवैध कारोबार का समय रहते पता लगाया जा सके।

प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों और पतंगबाजी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना तथा नागरिकों और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Tags :