×

भोपाल टू अयोध्या सुपर लग्जरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन लॉन्चिंग के लिए तैयार

Live updates, Breaking News
Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 148991

Bhopal: भोपाल। मध्य प्रदेश के लोगों को सुविधाजनक सफर के लिहाज से एक और सौगात मिलने जा रही है. एमपी की राजधानी भोपाल से अयोध्या के बीच जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने जा रही है. अभी तक तमाम वंदे भारत ट्रेन में स्लीपर कोच की व्यवस्था नहीं है. भोपाल से अयोध्या के अलावा भोपाल से मुंबई के बीच भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने की संभावना है. उधर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने की तैयारी की जा रही है.

भोपाल से अयोध्या का सफर होगा आसान
मध्य प्रदेश को अभी तक तीन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल चुकी है. हालांकि तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस में अभी तक स्लीपर कोच की व्यवस्था नहीं है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलना मध्य प्रदेश के लिए बड़ी सौगात होगी. बताया जा रहा है कि यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भोपाल से अयोध्या और भोपाल से मुंबई के लिए चलेगी. इससे अयोध्या जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी. इस ट्रेन से लंबे रूट पर सफर करना आसान हो जाएगा. लोकसभा चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों पर स्लीपर के 15 कोच लगाए जाएंगे. अभी तक वंदे भारत में सिर्फ चेयर कार कोच हैं.

Share

Related News

Latest News

Global News