×

प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश, गुना में 42 डिग्री से ज्यादा पहुंचा पारा

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 149262

Bhopal: मध्य प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है, जहां शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई वहीं गुना जैसे क्षेत्र में दिनभर तपिश बनी रही। यहां का पारा 42 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच गया, जिस कारण लोग गर्मी से परेशान होते रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मंदसौर, छिंदवाड़ा, रतलाम, झाबुआ, धार, आगर मालवा और राजगढ़ में बारिश हुई। राजगढ़ के खिलचीपुर में तेज हवा के साथ बारिश हुई।

अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश के अनुमान
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अगले 24 घंटे में भोपाल, शाजापुर, बड़वानी, इंदौर और उज्जैन सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह भी बारिश-आंधी का दौर रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से पिछले 6 दिन से अलग-अलग क्षेत्र में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग 27 अप्रैल के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। शुक्रवार को उत्तर और पश्चिमी हिस्से के ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा और सागर में ओले-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।

Share

Related News

Latest News

Global News