Bhopal: प्रदेश में सबसे गर्म शहर दतिया रहा जहां पर तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद दूसरा गर्म शहर के रूप में ग्वालियर में सर्वाधिक तापमान 45.0 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद नयागांव में 44.5 डिग्री रहा । रविवार को भी मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहा।
दतिया और ग्वालियर में ही सर्वाधिक गर्मी लोगों को सता रही है और यहां का पारा तेजी से आगे दौड़ रहा है। हवाओं में नमी की कमी के कारण मौसम शुष्क हो चुका है। दिन में तेज धूप के कारण पारा इस मौसम में पहली बार 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। धूप के संपर्क में आई दक्षिण पूर्वी हवाएं भी गर्म लग रही हैं। जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल तो आए पर हवा से नमी न मिलने से उनका असर कमजोर रहा। जिसके कारण वह तेज धूप को नहीं रोक सके। इस कारण से दिन व रात में गर्मी का अहसास ज्यादा हुआ। मौसम वैज्ञानिक हुकुम सिंह का कहना है कि अगले दो दिन भले ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान स्थिर रहे पर लेकिन दो दिन बाद पारा तेजी से बढ़ने वाला है और पूरे सप्ताह भीषण गर्मी पड़ने वाली है। क्योंकि राजस्थान की ओर से चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने वाली हैं। जिससे भीषण गर्मी का अहसास होगा और दिन में चिलचिलाती धूप से पारा बढ़ेगा।
शनिवार की सुबह से ही धूप के तेवर गर्म थे। जिसके कारण सुबह 9 बजे के हालात यह रहे कि धूप में निकलना मुश्किल लगा। क्योंकि सुबह साढ़े 8 बजे पारा 36 डिग्री पर पहुंचा और साढ़े 11 बजे 42 डिग्री पर पहुंच गया। दिन का तापमान बीते रोज से 0.1 डिग्री अधिक रहा जिसके कारण अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आसमान में बादल आने से रात का तापमान 1.7डिग्री बढ़ गया और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा में नमी 33 फीसद दर्ज की गई जो सामान्य से 6 फीसद कम रही और दोपहर में हवा में नमी 20 फीसद रही जो सामान्य से 5 फीसद कम रही। जिसके कारण मौसम शुष्क रहा।
🔥 मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर जारी, सबसे अधिक गर्म दतिया और दूसरे नंबर पर रहा ग्वालियर
Location:
Bhopal
👤Posted By: Admin
Views: 143695
Related News
Latest News
- बंद हो जा सिम सिम, सरकार के निशाने पर साइबर चोर
- भोपाल की फिल्म निर्माता फौजिया अर्शी एविएशन सेक्टर में कदम रखने वाली देश की पहली उद्यमी बनीं
- आवाजें चुराने का आरोप में एआई कंपनी लोवो पर मुकदमा दायर
- इंडियनऑयल ने श्रीलंका को प्रीमियम ईंधन XP100 का निर्यात किया
- नंगे पैर चलने का चलन: दुनिया भर में लोग अपना रहे हैं ये ट्रेंड, जानिए क्या हैं इसके पीछे के कारण