×

⚡ मध्य प्रदेश समाचार अपडेट 🆕 किसानों के लिए खुशखबरी, 5 हजार 985 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर होगी चना खरीद

Live updates, Breaking News
Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 151289

Bhopal: 🆕 मध्य प्रदेश में अब समर्थन मूल्य पर चना की खरीद 5 हजार 985 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी। नेफेड द्वारा चना खरीद के लिए हर सप्ताह मूल्य स्थिरीकरण कोष योजना के तहत इसकी दर निर्धारित की जाएगी।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इन दिनों समर्थन मूल्य पर चना की खरीद की जा रही है। नेफेड ने इस सप्ताह के लिए महाराष्ट्र में एमएसपी पर चना खरीद की दर 6 हजार 115 और राजस्थान में 5 हजार 995 रुपये निर्धारित की है। मध्य प्रदेश के चना उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि किसानों को चने का सही दाम दिलाने के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है कि उन्हें बाजार भाव पर ही समर्थन मूल्य मिले।

Share

Related News

Latest News

Global News