×

जनसभा के दौरान अमित शाह को आया गुस्सा, अव्यवस्था देख पुलिस कर्मियों को कहा - चलो सब बाहर निकलो

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 143490

Bhopal: राजगढ़. शनिवार को मध्यप्रदेश के राजगढ़ दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. राजगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा करने आए शाह कार्यक्रम में अव्यवस्था को देख भड़क गए. पहले अमित शाह ने मीडिया कर्मियों को बैठने के लिए कहा. इसके बाद वे पुलिस पर जमकर भड़क गए.

अमित शाह को क्यों आया गुस्सा?
शुक्रवार को राजगढ़ में जनसभा के दौरान अमित शाह को तीन बार रुककर मीडिया और पुलिस को समझाइश देनी पड़ी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था के चलते जनसभा में खलल पड़ता है. तभी अमित शाह मीडिया कर्मियों से कहते हैं कि वे अपनी जगह पर बैठ जाएं, फोटो नहीं भी लेंगे तो चल जाएगा. इसके बाद वे पुलिस कर्मियों से भी बैठ जाने की अपील करते हैं. तीसरी बार जब जनसभा में फिर खलल पड़त है तो अमित शाह को गुस्सा आ जाता है.

Share

Related News

Latest News

Global News