🔴 TRENDING NOW!
डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय? नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन

अब कोर्ट में उच्च अधिकारियों को भी पेश होना होगा

👤
DD
👁 1823 व्यूज
📍 Bhopal
अब कोर्ट में उच्च अधिकारियों को भी पेश होना होगा
राज्य सरकार ने जारी किये नवीन निर्देश

27 अप्रैल 2019। अब कोर्ट में उच्च अधिकारियों को भी पेश होना होगा। वे अपने स्थान पर किसी अन्य अधिनस्थ अधिकारी को पेश होने के लिये नहीं भेज सकेंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने नवीन निर्देश सभी विभागों, राजस्व मंडल ग्वालियर, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, जिला कलेक्टरों तथा जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भेजे हैं।



राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव वीसी सेमवाल द्वारा विभिन्न न्यायालयों के निर्देश पर राज्य शासन के अधिकारियों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के संबंध में भेजे गये इन नवीन निर्देशों में कहा गया है कि माननीय उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं अन्य न्यायालयों के आदेशों के समुचित पालन हेतु इस विभाग द्वारा समय-समय पर निर्देश जारी किये गये हैं परन्तु कुछ अधिकारियों द्वारा इस विषय में गंभीरता नहीं दिखाये जाने के मामले सामने आये हैं।



अपर मुख्य सचिव ने अपने निर्देशों में आगे कहा है कि हाल ही मे माननीय ग्रीन ट्रिब्युनल नई दिल्ली में प्रचलित एक मामले में माननीय ट्रिब्युनल द्वारा एक जिला कलेक्टर को उपस्थित होने के निर्देश दिये थे परन्तु जिला कलेक्टर द्वारा स्वयं उपस्थित होने के स्थान पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ट्रिब्युनल के समक्ष भेजा गया जबकि ट्रिब्युनल द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नहीं बुलाया गया था।

अपर मुख्य सचिव सेमवाल ने कहा है कि माननीय ट्रिब्युनल द्वारा इस स्थिति पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई है। अत: सभी विभागों/अधिकारियों से अनुरोध है कि जब भी किसी न्यायालय द्वारा किसी अधिकारी विशेष की उपस्थिति के लिये निर्देशित किया जाये तो ध्यान रखा जाये कि संबंधित अधिकारी स्वयं न्यायालय के समक्ष उपस्थित हो। यदि नियत दिनांक को किसी महत्वपूर्ण कारण से संबंधित अधिकारी का उपस्थित हो पाना संभव न हो तो इस विषय में पर्याप्त समय पूर्व नियमानुसार न्यायालय से निवेदन किया जाये। अपर मुख्य सचिव ने इन नवीन निर्देशों से अपने सभी अधीनस्थ कार्यालयों/अधिकारियों को भी अवगत कराने के लिये कहा है। इन नवीन निर्देशों की प्रतियां उच्च न्यायालय जबलपुर और उसकी खण्डपीठों एवं नेशलन ग्रीन ट्रिब्युनल नई दिल्ली के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेजी गई हैं।







- डॉ. नवीन जोशी
Tags :