🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

कर्जे में ही काम चला रहे कमलनाथ

👤
DD
👁 1495 व्यूज
📍 Bhopal
कर्जे में ही काम चला रहे कमलनाथ
500 करोड़ का बाजार से कर्ज उठायेगी कमलनाथ सरकार

वर्तमान वित्त वर्ष का यह दूसरा कर्ज होगा



3 मई 2019। राज्य का खजाना खाली है....ये ही नारा देकर सरकार में काबिज हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ लगभग हर माह बाजार से कर्ज लेकर सरकार चला रहे हैं सरकार में आने से लेकर नए वित्तीय वर्ष तक लगभग दस हजार करोड़ का कर्जा बाजार से लिया जा चुका हैं।बावजूद इसके सरकारी योजनाएं और भुगतान लंबित है, तो आखिर ये राशि जा किधर रही हैं, ये सवाल वीथिकाओ में गूंज रहा है।

प्रदेश की कमलनाथ सरकार गत दिसम्बर माह में अपने गठन के बाद ही तेजी से बाजार से कर्ज उठा रही है। दिसंबर 2018 से लेकर अभी तक 10 हजार करोड़ राशि बाजार से ली जा चुकी हैं।वर्तमान वित्त वर्ष 2019-20 में वह बाजार से दूसरी बार कर्ज 500 करोड़ रुपयों का उठाने जा रही है। यह कर्ज गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का रिजर्व बैंक के माध्यम से विक्रय कर उठाया जायेगा।



इससे पहले राज्य सरकार ने गत 8 अप्रैल को भी बाजार से 1000 करोड़ रुपयों का कर्ज उठाने की सूचना जारी की थी। पिछला कर्ज दो हिस्सों में यानि 500-500 करोड़ रुपये के रुप में उठाया गया था जिस पर क्रमश: 9.68 प्रतिशत एवं 9.30 प्रतिशत ब्याज सालाना अदा किया जायेगा। इस कर्ज की पूर्ण अदायगी दस साल बाद होगी। वर्तमान में पुन: लिये जा रहे 500 करोड़ रुपयों के कर्ज की पूर्ण अदायगी मात्र तीन साल में की जायेगी तथा इस पर सालाना ब्याज 7.18 प्रतिशत दिया जायेगा।

पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में कमलनाथ सरकार ने 11 जनवरी 2019 से 25 मार्च 2019 के बीच कुल 8200 करोड़ रुपयों का कर्ज बाजार से उठाया था।







- डॉ. नवीन जोशी
Tags :