🔴 TRENDING NOW!
BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए

यूनानी चिकित्सक डॉ. जैदी ने किया देश का प्रतिनिधित्व

👤
DD
👁 1954 व्यूज
📍 Bhopal
यूनानी चिकित्सक डॉ. जैदी ने किया देश का प्रतिनिधित्व
8 मई 2019। ईरान में आयोजित वर्ल्ड हेल्थ समिट में भोपाल के शासकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ. सैय्यद मोहम्मद अब्बास जैदी ने देश का प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन में विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित 43 देशों के लगभग 800 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डॉ. जैदी पूर्व में इंग्लैण्ड, अमेरिका, ईरान, जापान, श्रीलंका और मलेशिया में भी यूनानी और भारतीय चिकित्सा पद्धति पर शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं।



डॉ. जैदी ने सम्मेलन में भारतीय चिकित्सा पद्धतियों और अन्य हर्बल चिकित्सा पद्धतियों में औषधियों की गुणवत्ता, समुचित मात्रा में उनके प्रयोग की आवश्यकता, चिकित्सकीय परामर्श के बिना इनका प्रयोग और एलोपैथी के साथ प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव और दुष्प्रभावों की रिपोर्टिंग सही ढंग से विकसित करने पर बल दिया। डॉ. जैदी ने कहा कि इससे प्राचीन चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता एवं लाभ सुनिश्चित होगा। सम्मेलन में डॉ. जैदी के शोध कार्यों में परस्पर सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।



Tags :