🔴 TRENDING NOW!
भारत स्वस्तिक यात्रा पहुँची हम्पी, किष्किंधा की पावन भूमि पर गूँजी मोरारी बापू की रामकथा डिजिटल ठगी से एआई के खतरनाक खेल तक, पर्दे पर खुलती तकनीक की काली दुनिया इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026 कोरियन ब्यूटी टेक्नोलॉजी का नया जलवा, हेली शाह ने किया वोलफॉर्मर का शुभारंभ ग्रीनसेल मोबिलिटी पर बढ़ा संस्थागत निवेशकों का भरोसा, इम्पैक्ट फंड डेनमार्क (आईएफडीके) से मिला 330 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश एक तरफ काम नहीं करना चाहते, दूसरी तरफ रिश्वतखोरी में भी नंबर-1, ऐसे हैं ये पटवारी सीएम डॉ. यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश आद्य शंकराचार्य की दक्षिण पीठ श्रृंगेरी में पहुँची भारत स्वस्तिक यात्रा इस दिवाली, कैडबरी सेलिब्रेशंस के साथ हर नोक-झोंक में छिपी मिठास का जश्न मनाएं W.i.S.H. ने 'कसूर' और 'दूरी' के साथ शुरू किया एक नया अध्याय

मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर करीब 65 प्रतिशत मतदान

👤
DD
👁 1669 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर करीब 65 प्रतिशत मतदान
मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ है. छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो मतदान कमोबेश शांतिपूर्ण रहा.



13 मई 2019। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के लिए मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ है. छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो मतदान कमोबेश शांतिपूर्ण रहा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने बताया कि मुरैना के अजीतपुरा, भिंड के सूरजपूर, नदोरा और राजगढ़ में सेंदलीकाकर में कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान से बहिष्कार की सूचनाएं मिली थीं. बाकी मतदान कमोबेश शांतिपूर्ण रहा.



यह मध्य प्रदेश के तीसरे चरण का मतदान था. इस चरण में कुल 138 उम्मीदवार मैदान में थे. सबसे रोचक मुकाबला भोपाल लोकसभा सीट पर बताया जा रहा है. यहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और बीजेपी से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मैदान में हैं. भोपाल में दिनभर दिग्विजय सिंह मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे. वे मतदान केंद्रों पर आयोग द्वारा की गई व्यवस्थाओं से भी नाखुश नजर आए.



दिग्विजय का दावा- भोपाल में लहराएंगे कांग्रेस का परचम



भिंड में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर कांग्रेस, बीजेपी और बसपा प्रत्याशियों को रेस्ट हाउस में बैठाकर रखा गया. भिंड, मुरैना और सागर में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी विवाद की घटनाएं सामने आईं. इसमें कुछ लोग भी घायल हुए.



वहीं सभी आठों सीटों पर कुल 18 हजार 141 मतदान केंद्रों में मॉकपोल के बाद सुबह सात बजे से मतदान शुरू कराया गया था. मतदान के लिए 79 हजार से अधिक मतदान कर्मचारियों को तैनात किया गया था. सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुल 45 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी और केंद्रीय सुरक्षा बल के कर्मचारी लगाए गए हैं.



बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अंतिम चरण के मतदान में 19 मई को मध्य प्रदेश की बची हुई आठ लोकसभा सीटों, देवास, उज्जैन, इंदौर, धार, मंदसौर, रतलाम, खरगोन और खंडवा में मतदान होगा. मतगणना 23 मई को होगी.
Tags :